फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman throws son in front of train, ends life

बेटे को फेंका ट्रेन के सामने, खुद भी दी जान

Wed, 21 May 2014 02:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 21 May 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
Woman throws son in front of train, ends life

एक महिला ने अपने डेढ़ साल के बेटे को ट्रेन के सामने फेंक दिया और फिर खुद भी कूद गई। इस घटना में दोनों की मौत हो गई है। मामला जयपुर के प्रताप नगर इलाके का है।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक घटना सोमवार की है। पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता ने उसके पति और ससुरालियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सुबह नौ बजे के करीब सीतापुरा फ्लाईओवर के पास ये घटना घटी। सीतापुरा की सचिवालय कॉलोनी में रहने वाली हेमा बेरवा ने अपने बेटे आशीष को ट्रेन के सामने फेंका और फिर खुद भी छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की मौत मौके पर ही हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उनके शरीर के टुकड़े पूरे में बिखरे हुए थे।

पुलिस के मुताबिक लड़की के पिता का आरोप है कि हेमा का पति और बाकी ससुराल वाले हेमा को मारते पीटते थे। पुलिस ने कहा,"हमने धारा 306 के तहत ससुराल वालों और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जो एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed