फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman shot in head after entering house in Udaipur Love Affair

Rajasthan: घर में घुसकर महिला के सिर में गोली मारी, नौ महीने की बच्ची रोती रही, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका 

Thu, 02 Jun 2022 06:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 02 Jun 2022 06:09 PM IST
सार

उदयपुर के प्रतापनगर में एक महिला की सात मिनट में हत्या कर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या होने की आशंका जाहिर की है। 

विज्ञापन
Woman shot in head after entering house in Udaipur Love Affair
इस अपार्टमेंट में पति और बेटी के साथ रहती थी नेहा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उदयपुर के प्रतापनगर में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उसे उसके फ्लैट में घुसकर तीन गोलियां मारी। एक गोली महिला के सिर के आर-पार हो गई। बदमाशों ने जिस समय महिला को गोली मारी वह अपनी नौ महीने की बच्ची के साथ अकेली थी। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 साल की नेहा कुमारी पत्नी चंदन सिंह बिहार की रहने वाली थी। पति-पत्नी अपनी नौ महीने की बच्ची के साथ सुंदरवास के शिवज्योति अपार्टमेंट में रहते थे। बुधवार को पति जॉब पर गया था और महिला अपनी बच्ची के साथ घर पर थी।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे दो युवक अपार्टमेंट पहुंचे। दोनों ने अपार्टमेंट के गार्ड की बेटी से नेहा के फ्लैट की जानकारी ली। इसके बाद तीसरे मंजिल पर पहुंचकर घंटी बजाई। नेहा के दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी। उन्होंने तीन राउंड फायरिंग की, एक गोली नेहा के सिर के आर-पार हो गई। उधर, गोली की आवाज से डरी नौ महीने की बेटी रोती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात मिनट में हत्या कर हुए फरार
हत्या की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसने दो हत्यारे दिखाई दिए। दोनों 3:10 पर अपार्टमेंट में पहुंचे और 7 मिनट में नेहा की हत्या कर फरार हो गए। चहरे पर नकाब होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed