फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman raped by drinking alcohol also took obscene photos 

Rajasthan: शराब पिलाकर महिला से दुष्कर्म, पति ने पकड़ा तो आरोपी बोला- तेरी पत्नी के साथ एक साल से ऐसा कर रहा

Fri, 08 Jul 2022 08:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 08 Jul 2022 08:04 PM IST
सार

पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Woman raped by drinking alcohol also took obscene photos 
अजमेर में विवाहिता से दुष्कर्म - फोटो : Social Media

विस्तार

अजमेर के केकड़ी सिटी थाना इलाके में विवाहिता को घर में घुसकर शराब पिलाकर अश्लील फोटो लेने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। देर रात घर पहुंचे पति ने आरोपी को पत्नी के साथ जबरन संबंध बनाते हुए पकड़ा तो मामले का खुलासा हुआ। इस दौरान आरोपी ने कहा, तेरी पत्नी के साथ मेरा एक साल से अवैध संबंध है। अगर तूने शोर मचाया तो तेरी उसके अश्लील वीडिया वायरल कर दूंगा। धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। पति ने पत्नी के साथ पहुंचकर थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


पीड़िता के पति ने अपनी रिपोर्ट में केकड़ी सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह प्रदेश से बाहर से रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नि और परिवार गांव में ही रहता है। 1 जून को उसकी मां की तबीयत खराब होने पर उसके परिवार के अन्य लोग उन्हें लेकर अजमेर आए थे। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। मां की तबीयत खराब होने के कारण वह भी गांव आ गया। देर रात वह घर पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ था, ऐसे में उसे आशंका हुई कि घर में चोर घुस गए है। धीरे से वह घर में दाखिल हुआ तो उसके कमरे से आवाजें आ रहीं थीं। उसने खिड़की से अंदर देखा तो गांव का एक व्यक्ति उसकी पत्नी के साथ जबरदस्ती कर रहा था। शराब पिलाकर उसके अश्लील फोटो ले रहा था। 
विज्ञापन


उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो आरोपी घबरा गया और भागने लगा। आरोपी को पकड़ने के लिए उसने घर का दरवाजा बंद किया तो वह मारपीट करने लगा। इस दौरान उसने कहा कि तेरी पत्नी के साथ उसका एक साल से अवैध संबंध है। जब घर पर कोई नहीं होता है तो वह आता-जाता रहता है। अगर तूने किसी को कुछ बताया या पुलिस को सूचना दी तो उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर बदनाम कर दूंगा। धमकी देकर वह भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि इस दौरान उसकी पत्नी शराब नशे में होने के कारण संभल नहीं पा रही थी। सुबह होश आने पर उसने पत्नी से पूछताछ की तो उसने बताया कि आरोपी की दुकान से वह दूध लेने जाती थी। एक दिन उसने उसे नशीली चीज पिला दी और दुकान में ले जाकर अश्लील फोटो ले लिए। इसके बाद से वह उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ जबरन संबंध बना रहा है। धमकी देता कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसका वैवाहिक जीवन बर्बाद कर देगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed