फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman murdered after rape in Jaipur Rajasthan

Rajasthan: जयपुर में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, पत्थर से कुचल दिया सिर, पति से विवाद के रह रही थी अकेली

Thu, 20 Oct 2022 04:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 20 Oct 2022 04:22 PM IST
सार

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म हुआ है या नहीं यह भी साफ हो जएगा।

विज्ञापन
Woman murdered after rape in Jaipur Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। 45 साल की महिला पति से विवाद के बाद घर में अकेली रहती थी। बुधवार रात को महिला से दुष्कर्म के बाद पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह महिला घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसी उसके घर पहुंचे। इस दौरान उसका खून से लतपथ शव कमरे में पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बस्सी थाना इलाके के बिहारीपुरा गांव में एक 45 साल की महिला रहती थी। पति से विवाद के बाद वह यहां दस साल से अपने मामा के यहां रह रही थी। बुधवार रात को महिला घर में अकेली थी। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सूचना  पर पहुंची पुलिस ने मृतका शव पीएम के लिए अस्पताल भेजा और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


महिला के घर और शव की हालत देखकर पुलिस ने भी दुष्कर्म की आशंका जताई हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ साफ कहा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि मामले में सदिग्ध तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed