{"_id":"3874274ff62ad70f0e31cd60fe7115b7","slug":"woman-jumps-in-well-with-3-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाडमेर: बेटे की चाह में गईं चार जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाडमेर: बेटे की चाह में गईं चार जानें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 29 May 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाडमेर के रेवाडा गांव में एक महिला ने बुधवार को अपनी तीन बेटियों के साथ कुएं में कूद कर जान दे दी। मामला की जानकारी पाकर पचपडरा पुलिस मौके पर पहंची और चारों लाशों को कुएं से निकलवाया।
विज्ञापन
अंग्रेजी अखबार TOI में के मुताबिक पुलिस ने ऑक्टोपसी के बाद लाशों को परिवार को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
परिवार के मुताबिक तीन लड़कियों को जन्म देने के बाद से महिला मिर्गू डिप्रेशन में रहती थी और एक लड़के की चाह में थी। मिर्गू का पति गोकुल राम कर्नाटक के दमखड़ी में स्टेशनरी बिजनेस करता है। ये परिवार अक्षय तृतीया के मौके पर बाडमेर में अपने रिश्तेदारों के यहां आया था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह गोकुल ने देखा कि उसकी पत्नी और बेटियां गायब हैं तो उसने इनकी तलाश शुरू कर दी। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि मिर्गू की दिमागी हालत ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
स्टेशन इंचार्ज श्रीमाली ने बताया,"जांच के दौरान उसके पति ने कहा कि बेटे की चाह ने उसकी पत्नी को दिमागी बीमार बना दिया। कर्नाटक में उसका इलाज चल रहा था, जब वो बाडमेर आई तो अपनी दवाइयां भूल गई।"