{"_id":"6308d8ab2ee2e86d250cb063","slug":"woman-hanged-herself-in-dungarpur-two-sons-committed-suicide-in-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dungarpur News: तीन महीने में दो बेटों ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, अब मां भी फंदे पर झूली, कहा था...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dungarpur News: तीन महीने में दो बेटों ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, अब मां भी फंदे पर झूली, कहा था...
Fri, 26 Aug 2022 09:23 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 26 Aug 2022 09:23 PM IST
सार
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब तीन महीने पहले मृतका के 13 साल के छोटे बेटे ने खुदकुशी कर ली थी। वहीं, करीब एक महीने पहले उसके बड़े बेटे ने भी अपने ही घर में फांसी लगा ली थी। इसके बाद से वह सदमे में चली गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे पहले उसके दो बेटे भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर चुके हैं। इसी गम के चलते मां ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला बिछीवाड़ा थाना इलाके के बौखला फला बरी गांव का है। यहां रहने वाली प्रकाश विहात की पत्नी हकरी विहात शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान वह घर में अकेली थी। उसका पति प्रकाश बाल कटवाने के लिए गया था। उसके जाते ही महिला ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
इधर, बाल कटवाने के बाद प्रकाश घर पहुंचा तो उसकी पत्नी हकरी फंदे से लटकी हुई थी। पत्नी के शव को लटकते देख उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हकरी का शव फंटे से लट रहा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पीएम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतका हकरी विहात तनाव में थी। उसके दो बेटों ने हाल ही में फांसी लगाई थी। करीब तीन महीने पहले उसके 13 साल के छोटे बेटे अनिल विहात ने खुदकुशी कर ली थी। वहीं करीब एक महीने पहले उसके बड़े बेटे अजय ने भी अपने ही घर में फांसी लगा ली थी। इसके बाद से वह सदमे में चली गई थी। उसने कई बार अपने पति प्रकाश से कहा था कि दो बेटे चले गए अब वह जी कर क्या करुंगी।