फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman gave birth to five children in Karauli all died

Rajasthan: शादी के सात साल बाद महिला ने दिया पांच बच्चों को जन्म, सभी नवजात की मौत

Tue, 26 Jul 2022 08:06 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 26 Jul 2022 08:06 AM IST
सार

करौली में महिला ने शादी के सात साल बाद पांच बच्चों को जन्म दिया। सभी बच्चे प्रीमैच्योर थे। ऐसे में उन्होंने दम तोड़ दिया। सभी बच्चों का वजन 300 से 600 ग्राम था।

विज्ञापन
Woman gave birth to five children in Karauli all died
करौली में पांच बच्चों को दिया जन्म - फोटो : Social Media

विस्तार

करौली में 22 साल की विवाहिता ने पांच बच्चों को एक साथ जन्म दिया। बच्चों की हालत गंभीर थी। ऐसे में जयपुर लाते समय दो लड़के और दो लड़कियों की मौत हो गई। जबकि एक लड़की ने जयपुर पहुंचकर हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मासलपुर क्षेत्र के पिपरानी गांव निवासी रेशमा (25) पत्नी अश्क अली शादी के सात साल बाद मां बनी थी। रेशमा ने प्राइवेट हॉस्पिटल में एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो लड़के और तीन लड़कियां थीं। सात महीने की गर्भवती होने के कारण बच्चे कमजोर थे। नवजातों का वजन 300 से 600 ग्राम था। 

विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि तीन दिन पहले 22 जुलाई को लोटन बाई (22) पत्नी प्रदीप मीणा निवासी चौधरी पुरा मंडरायल ने भी एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद मां और बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। बच्चों को एहतियातन एसएनसीयू वार्ड में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed