फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman Gang Raped In Bharatpur Dead Body Found Two Days Later

Rajasthan: गैंगरेप कर महिला के प्राइवेट पार्ट में डाल दी कांच की बोतल, दो दिन बाद खेत में पड़ा मिला शव

Sun, 04 Sep 2022 10:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 04 Sep 2022 10:55 PM IST
सार

महिला दो दिन से लापता थी। उसके लापता होने के बाद उसका पति केस दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा तो पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस बीच शनिवार शाम को महिला का शव गांव से तीन किमी एक बाजरे के खेत में मिला।

विज्ञापन
Woman Gang Raped In Bharatpur Dead Body Found Two Days Later
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर जिले के एक गांव में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने गैंगरेप कर महिला के प्राइवेट पार्ट में कांच की बोतल भी डाल दी और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। दो दिन से लापता महिला का शव गांव से करीब तीन किमी दूर एक बाजरे के खेत में मिला। मृतका के पति कुछ लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। इधर, ग्रामीणों ने विरोध कर मृतका के परिजनों ने पांच लाख रुपये का मुआवजा और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के रुदावल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला दो दिन से लापता थी। महिला के लापता होने के बाद उसका पति केस दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा तो पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस बीच शनिवार शाम को महिला का शव गांव से तीन किमी दूर नदी के पास एक बाजरे के खेत में मिला। जिसके बाद ग्रामीण विरोध में उतर आए। आक्रोशित लोगों ने गांधी चौक चौराहे पर जाम लगा दिया और टैंट लगाकर सड़क पर बैठ गए।
विज्ञापन


इधर, पुलिस को दी शिकायत में महिला के पति ने आरोप लगाया कि एक सितंबर को कुछ लोगों ने करीब 11 बजे मेरी पत्नी को कॉल कर बुलया। आरोपी ने कहा कि उसकी बेटी बीमार है। उसकी पत्नी के पहुंचने पर आरोपी ने अपने साथियो के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया। साथ ही प्राइवेट पार्ट में कांच की बोतल भी डाल दी। बाद में पुलिस के डर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन ने मृतका के परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा और हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed