{"_id":"633f0568741f2b3c944e8dd8","slug":"woman-filed-dowry-harassment-case-against-in-laws-in-churu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दहेज में कार नहीं देने पर ससुराल वाले कर रहे प्रताड़ित, महिला बोली- ननदोई करता है गंदी हरकतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दहेज में कार नहीं देने पर ससुराल वाले कर रहे प्रताड़ित, महिला बोली- ननदोई करता है गंदी हरकतें
Thu, 06 Oct 2022 10:12 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 06 Oct 2022 10:12 PM IST
सार
महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पति और ननदोई ने मिलकर उस पर गर्भपात करवाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। अब उसके पति ने उसे छोड़ दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू जिले के महिला थाना में एक विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर कार की डिमांड को लेकर परेशान करने और अपने ननदोई पर गंदी हरकतें कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके ससुराल वाले उस पर गर्भपात कराने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर उसके साथ मारपीट भी करते हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीआई सुखराम चोटिया के अनुसार महिला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी साल 2017 में सीकर जिले के एक गांव में हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने 35 लाख के सोने-चांदी के गहने दिए थे, लेकिन पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी की डिमांड पूरी नहीं करने पर शादी से इनकार कर दिया। तब उसके पिता ने 10 लाख रुपये की व्यवस्था कर उसके ससुराल वालों को दिए तब उसके फेरे हुए।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद भी कार की मांग को लेकर ससुराल वाले उसे परेशान करते रहे। कुछ दिन बाद उसका पति उसे जयपुर ले गया। जहां उसका ननदोई उस पर बुरी नजर रखता और उससे छेड़छाड़ करता था। इस बारे में पति को बताया तब भी उन्होंने और ससुराल पक्ष लोगों ने ननदोई से कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पति और ननदोई ने मिलकर उस पर गर्भपात करवाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता के पीहर पक्ष के लोगों ने पंचायत बुलाई। जिसमें ससुराल पक्ष के लोगों को बहू को परेशान न करने की समझाइश दी गई। इसके बाद भी उन्होंने उसे तंग करना बंद नहीं किया। पीड़ता ने कहा कि अब उसके पति उसे छोड़ दिया है। जिसके बाद वह थाने पहुंची और पति, ननदोई और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।