फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman filed dowry harassment case against in laws in churu

Rajasthan: दहेज में कार नहीं देने पर ससुराल वाले कर रहे प्रताड़ित, महिला बोली- ननदोई करता है गंदी हरकतें

Thu, 06 Oct 2022 10:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 06 Oct 2022 10:12 PM IST
सार

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पति और ननदोई ने मिलकर उस पर गर्भपात करवाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। अब उसके पति ने उसे छोड़ दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
Woman filed dowry harassment case against in laws in churu
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चूरू जिले के महिला थाना में एक विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर कार की डिमांड को लेकर परेशान करने और अपने ननदोई पर गंदी हरकतें कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके ससुराल वाले उस पर गर्भपात कराने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर उसके साथ मारपीट भी करते हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


सीआई सुखराम चोटिया के अनुसार महिला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी साल 2017 में सीकर जिले के एक गांव में हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने 35 लाख के सोने-चांदी के गहने दिए थे, लेकिन पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी की डिमांड पूरी नहीं करने पर शादी से इनकार कर दिया। तब उसके पिता ने 10 लाख रुपये की व्यवस्था कर उसके ससुराल वालों को दिए तब उसके फेरे हुए। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद भी कार की मांग को लेकर ससुराल वाले उसे परेशान करते रहे। कुछ दिन बाद उसका पति उसे जयपुर ले गया। जहां उसका ननदोई उस पर बुरी नजर रखता और उससे छेड़छाड़ करता था। इस बारे में पति को बताया तब भी उन्होंने और ससुराल पक्ष लोगों ने ननदोई से कुछ नहीं कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पति और ननदोई ने मिलकर उस पर गर्भपात करवाने का दबाव बनाया।  विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता के पीहर पक्ष के लोगों ने पंचायत बुलाई। जिसमें ससुराल पक्ष के लोगों को बहू को परेशान न करने की समझाइश दी गई। इसके बाद भी उन्होंने उसे तंग करना बंद नहीं किया। पीड़ता ने कहा कि अब उसके पति उसे छोड़ दिया है। जिसके बाद वह थाने पहुंची और पति, ननदोई और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed