{"_id":"6450d64e3fcfb9e89a0bace7","slug":"woman-dies-due-to-electrocution-from-cooler-in-chorpura-village-of-dhaulpur-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, धौलपुर के बसेड़ी थाना क्षेत्र में हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, धौलपुर के बसेड़ी थाना क्षेत्र में हादसा
Tue, 02 May 2023 02:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 02 May 2023 02:53 PM IST
सार
धौलपुर के बसेड़ी थाना क्षेत्र के चोरपुरा गांव में 32 साल की महिला करिश्मा करंट हादसे में मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। साफ-सफाई के दौरान कूलर से लगा करंट।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
धौलपुर के बसेड़ी थाना क्षेत्र के चोरपुरा गांव में घरेलू कामकाज करते वक्त करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर बसेड़ी थाना पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
बसेड़ी थाना प्रभारी गिर्राज सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह महिला करिश्मा (32) पत्नी संतोष जाटव घर की साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आने से महिला बेहोश हो गई। जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां महिला के पिता ने पुलिस को करंट की चपेट में आने से महिला की मौत की तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि करंट की चपेट में आने से महिला की मौत होने के बाद दी गई तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन