{"_id":"6369dc47fa20f644c5735932","slug":"woman-commits-suicide-by-shooting-herself-in-tonk","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: दो बीवी वाले पति ने कहा- मैं तुझे पसंद नहीं हूं, तू जाकर मर जा...महिला ने खुद को गोली मार ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: दो बीवी वाले पति ने कहा- मैं तुझे पसंद नहीं हूं, तू जाकर मर जा...महिला ने खुद को गोली मार ली
Tue, 08 Nov 2022 09:22 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 08 Nov 2022 09:22 PM IST
सार
राजस्थान के टोंक जिले में एक महिला ने खुद पर फायरिंग कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ऐसा बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। मृतक महिला के पति की एक और पत्नी है, जिसने थाने में रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
महिला ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोंक जिले के मालपुरा उपखंड में एक महिला ने अपने ही ऊपर बंदूक से फायर कर जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला की उम्र करीब 25 साल थी, उसका पति किसी कार्य से बाहर गया हुआ था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी भूराराम खिलेरी ने बताया, रामजीलाल और पत्नी ललिता के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। इसी वजह से ललिता ने आत्महत्या की। रामजीलाल की एक और पत्नी है, जिसका नाम कैलाशी है। कैलाशी ने थाने में जाकर मामला दर्ज करवाया। दर्ज मामले के मुताबिक, रामजीलाल और ललिता के बीच विवाद हुआ था। इसकी वजह से ललिता काफी परेशान थी।
विज्ञापन
रामजीलाल ने मृतक पत्नी से कहा था, मैं तेरे को पसंद नहीं हूं, तो जाकर मर जा। मामला पिमुन गांव का है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या माना है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालपुरा में पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने धारा 306 और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
विज्ञापन