{"_id":"63aee0376e67157e6c44ac7c","slug":"woman-commits-suicide-after-10-months-of-marriage-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शादी के 10 महीने बाद महिला ने की खुदकुशी, मां बोली- रास्ते में पिटाई करता पति, घर भी नहीं आने दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शादी के 10 महीने बाद महिला ने की खुदकुशी, मां बोली- रास्ते में पिटाई करता पति, घर भी नहीं आने दिया
Fri, 30 Dec 2022 06:27 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 30 Dec 2022 06:27 PM IST
सार
उदयपुर में शादी के दस महीने बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की मां ने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतका चेतना।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर जिले एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 10 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से महिला का पति उसे परेशान करने लगा था। मृतका की मां का आरोप है कि दामाद बेटी के साथ मारपीट करता था। रास्तें में भी उसकी पिटाई कर देता था। मां की शिकायत पर नाई थाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को नाई थाना इलाके में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के दौरान घर पर कोई नहीं था। शुक्रवार को महिला के शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका चेतना की मां लक्ष्मी बाई ने महिला के पति पति निर्मल प्रजापत, ससुर तुलसी राम प्रजापत, सास जशोदा बाई और ननद गरिमा प्रजापत के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मादड़ी की रहने वाली मृतका की मां लक्ष्मी बाई ने पुलिस को बताया कि 18 फरवरी को चेतना की शादी सीसारमा गांव में रहने वाले निर्मल प्रजापत से हुई थी। शादी के कुछ दिन तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक चला फिर लड़ाई झगड़े होने लगे। मां का आरोप है कि बेटी का पति उसे दहेज के लिए परेशान करता था। कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। बीच रास्तें में भी कई बार उसके साथ मारपीट की गई थी। इससे परेशान होकर बेटी ने जान दे दी।
विज्ञापन
मृतका चेतना की मां ने बताया कि शादी के दस महीने बाद भी ससुराल वालों ने बेटी को एक बार भी मायके नहीं आने दिया था। वह बार-बार मायके आने की बात कहती थी, लेकिन ये लोग उसे आने नहीं देते थे।