फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Wife shot dead in Bharatpur accused husband buried dead body at home

Rajasthan: पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने शव को नहलाकर घर में दफनाया, केस दबाने के लिए दिया 10 लाख का ऑफर

Thu, 08 Jun 2023 05:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 08 Jun 2023 05:42 PM IST
सार

भरतपुर में एक पति ने पत्नी को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से बचने के लिए आरोपी पति ने पत्नी के शव को घर में ही दफना दिया। केस दबाने के लिए आरोपी ने पंचायत में 10 लाख रुपये का ऑफर दिया, लेकिन कोई राजी नहीं हुआ।

विज्ञापन
Wife shot dead in Bharatpur accused husband buried dead body at home
आरोपी पति ने घर में दफनाया शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर जिले में एक पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने पत्नी के शव को नहलाकर घर में ही दफना दिया। इधर, गोली की आवाज सुनकर पड़ासियों को घटना का पता चला तो उन्होंने महिला के पीहर पक्ष को सूचना दी, जिसके बाद पूरी रात पंचायत का दौर चलता रहा। पंचायत में आरोपी ने दस लाख रुपये देने का ऑफर दिया, लेकिन सहमति नहीं बनी। जिसके बाद पुलिस के डर से आरोपी फरार हो गया। 

विज्ञापन


ये घटना मेवात इलाके के पहाड़ी थाना क्षेत्र के इखनाका गांव की है। यहां रहने वाला वाहिद किराए पर गाड़ी चलाता है। बुधवार सुबह वाहिद (35) गाड़ी लेकर गया था, शाम करीब 8 बजे वह अपने घर पहुंचा। उसकी पत्नी शहनाज (30) और तीन बच्चे घर पर थे, तीनों बच्चे सो चुके थे। 
विज्ञापन


बीते कई दिन से वाहिद और उसकी पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। उसके घर आने के कुछ देर बाद फिर से दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो था। इसी दौरान वाहिद ने कट्टा निकालकर शहनाज को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को छिपाने के लिए वाहिद ने पत्नी के शव को नहलाया और दूसरे कपड़े पहनाकर घर में ही दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने जानकारी जुटाई। इसके बाद पता चला कि वाहिद ने अपनी पत्नी शहनाज की गोली मार दी है। इसके बाद पड़ोसियों ने अकाता गांव में रहने वाले शहनाज के पीहर पक्ष के लोगों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद पंचायत हुई और इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया। आरोपी पति ने मृतका के परिजनों को दस लाख रुपये का ऑफर दिया, लेकिन वे नहीं माने और पुलिस को सूचना दे दी।

इसकी बीच मौका लगते ही आरोपी पति फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया और सबूत जुटाए। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।      


खून से सने कपड़ों को पुलिस ने किया जब्त
सूचना पर पहाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया। घर के बरामदे में खून के कपड़ों से सने कपड़े पड़े थे। उन्हें भी पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस के आने की सूचना सुनकर शहनाज का पति घर से भाग गया। फिलहाल पुलिस ने महला के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed