फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Wife lover killed the young man in tonk love affair

Rajasthan: पत्नी से प्यार, दो दोस्त बने दुश्मन, प्रेमी ने पति को ट्रैक्टर से कुचला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 21 Mar 2023 07:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 21 Mar 2023 07:14 PM IST
सार

टोंक में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके दोस्त को ही गिरफ्तार किया है। आरोपी का मृतक की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Wife lover killed the young man in tonk love affair
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के टोंक जिले में पांच दिन पहले एक युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। लेकिन, अब पुलिस की जांच में सामने आया है कि ये हादसा नहीं हत्या थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में युवक के दोस्त को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दरअसल, टोंक जिले के सोप कस्बे में रहने वाले मस्तराम ऊर्फ रिंकू मीणा को 15 मार्च को एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया था। मामले की जांच के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि मस्तराम की पत्नी का उसके पति के दोस्त सुरेंद्र धाकड़ के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुरेंद्र और मस्तराम पड़ोस में ही रहते थे। करीब एक साल पहले मस्तराम को उसकी पत्नी और सुरेंद्र के बीच चल रहे अफेयर की जानकारी लग गई। 
विज्ञापन


इससे दोनों के बीच दुश्मनी शुरू हो गई। मस्तराम ने सुरेंद्र को उसकी पत्नी से दूर रहने और उसे कॉल नहीं करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर जयपुर चला गया और वहां रहने लगा। करीब दो महीने पहले ही वह जयपुर से वापस अपने घर लौटा था। इसके बाद सुरेंद्र मस्तराम की पत्नी को फिर से कॉल करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या से दो दिन पहले भी मस्तराम ने सुरेंद्र को उसकी पत्नी से दूर रहने की चेतावनी दी थी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। 15 मार्च की शाम सुरेंद्र अपने खेत से ट्रैक्टर लेकर वापस लौट रहा था, इस दौरान उसका सामना मस्तराम मीणा से हो गया। इस दौरान सुरेंद्र ने मस्तराम की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की और मौके से फरार हो गया। हत्या के पांच दिन बाद पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed