फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Wife lodged an FIR against husband who threatened to kill her in Jaipur Rajasthan

Rajasthan: लव मैरिज करने वाली युवती को पति से जान का खतरा, अश्लील वीडियो वायरल करने की भी दे रहा धमकी 

Mon, 06 Jun 2022 08:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 06 Jun 2022 08:38 PM IST
सार

युवती का आरोप है कि पति उसे और उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। साथ ही अश्लील वीडियाे वायरल कर बदनाम करने की भी बात कह रहा है। 

विज्ञापन
Wife lodged an FIR against husband who threatened to kill her in Jaipur Rajasthan
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तुम्हें जो करना हो कर लेना, तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती...यह धमकी एक पति अपनी पत्नी को दे रहा है। मामला राजस्थान के जयपुर का है। पति की धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाकर आरोपी पति के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़िता से लव मैरिज करने वाला पति क्यों उसकी जान का दुश्मन बन गया आइए जानते हैं...  

विज्ञापन


गुर्जर की थड़ी निवासी 30 साल की युवती ने पुलिस को बताया कि सांगानेर के रहने वाले युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों  बातचीत करने लगे। इस दौरान आरोपी ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो भी बना लिए। इसके बाद से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा। मई 2019 में  डरा-धमकाकर वह मेरठ ले गया और आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। 
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, कुछ महीने बाद उसने हिम्मत कर अपने परिजनों को शादी के बारे में जानकारी दी। दोनों के परिवार वाले शादी को मान लिया और एक कार्यक्रम भी रखा। कुछ दिन सब कुछ ठीक रहा, फिर बाद में आरोपी आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगे। पति की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता अपने मायके आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी उसकी प्रताड़ना कम नहीं हुई। पीड़िता का पति फोन कर उसे अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा। उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां भी देने लगा। पीड़िता कुछ कहती तो आरोपी ने कहा, तुम्हें जो करना हो कर लेना, तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। मैं तुम्हारे मोहल्ले में आकर तुम्हारी बदनामी करूंगा। बीते शनिवार की रात आरोपी पति ने पत्नी के घर पर पत्थर भी फेंके। तंग आकर पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़िता ने पुलिस से कहा, मुझे और मेरे परिवार वालों को जान का खतरा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed