फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Wife gave poison to husband IN Hanumangarh illicit relationship

Rajasthan: पत्नी ने पति को पानी में दिया जहर, अवैध संबंध में बन रहा था बाधा, हालत गंभीर

Fri, 07 Oct 2022 10:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 07 Oct 2022 10:16 PM IST
सार

युवक का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी मां ने अपनी बहू के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मां की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Wife gave poison to husband IN Hanumangarh illicit relationship
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में अवैध संबध में बाधा बन रहे पति को पत्नी ने जहर पिला दिया। इससे युवक की हालत बिगड़ गई। वह दूसरे घर में रह रही अपनी मां के पास पहुंचा और फिर बेहोश हो गया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मामला हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा का है। एसआई हरबंस सिंह ने बताया कि कमलेश (45) पत्नी अशोक कुमार वाल्मीकि निवासी वार्ड 5, पीलीबंगा ने अपने बेटे मुकेश कुमार के साथ थाने पहुंचकर एक केस दर्ज कराया है। अपनी रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उसके बेटे नरसी की शादी 13 साल पहले मीना से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। पिछले कुछ साल से उसकी बहू मीना का काकू पुत्र छोटूलाल वाल्मीकि निवासी पीलीबंगा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके चलते मीना आए दिन पति नरसी से झगड़ा और मारपीट करती है। 
विज्ञापन


रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर उसने पुश्तैनी मकान में मीना को हिस्सा दे दिया। तब मीना और उसका पति उस मकान में रह रहा है, जबकि वह और उसका परिवार किराए के मकान में रह रहे हैं। मीना कई बार उसके और अपने पति के खिलाफ थाने में झूठी शिकायत दर्ज करा चुकी है। जिन्हें पुलिस ने जांच के बाद खारिज कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता कमलेश ने बताया कि मीना का भाई राकेश और पिता जगदीश आए दिन फोन कर नरसी को जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। कहते हैं कि तुझे जान से मारकर मीना की शादी काकू के साथ कर देंगे। नरसी के काम पर जाने के बाद उसकी पत्नी मीना का प्रेमी घर आता था। कुछ दिन पहले नरसी को इस बात का पता चल गया। जिसके बाद उसने मीना से उसके अवैध संबंध को लेकर पूछताछ की तो मीना और उसके प्रेमी काकू ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। 


इसके बाद मीना को समझाइश दी गई तो उसने काकू से संबंध तोड़ने की बात कही, लेकिन कुछ दिन बाद वह उससे फिर मिलने लगी। 4 अक्टूबर को नरसी काम पर गया था। रात करीब 9 बजे वह वापस घर आया तो उसने मीना से पानी मांगा। पानी पीते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। नरसी उसके घर आया और उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद  वह बेहोश हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि नरसी को जहर दिया गया है। इसके बाद उसे हनुमानगढ़ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। कमलेश ने पुलिस से कहा कि अपने पति से छुटकारा पाने के लिए मीना ने ही उसे जहर दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed