फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   4 lakh rupees minor girl sale child marriage human trafficking bhanimandi jhalawar

राजस्थान: किशोरी को चार लाख में बेचा, पिता, मामा और पति गिरफ्तार; स्टाम्प पर अमानवीय शर्तें लिखकर बनाया बंधक

Wed, 21 Oct 2026 08:17 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: प्रतीक पांडेय Updated Wed, 21 Oct 2026 08:17 PM IST
सार

राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानीमंडी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी का चार लाख रुपये में सौदा कर जबरन बाल विवाह कराने और मानव तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी के पिता, मामा और कथित पति को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा हत्या की साजिश से जुड़े इनपुट मिलने के बाद हुआ।
 

विज्ञापन
4 lakh rupees minor girl sale child marriage human trafficking bhanimandi jhalawar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भवानीमंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 17 साल की किशोरी का चार लाख रुपये में सौदा कर जबरन बाल विवाह कराने और मानव तस्करी के सनसनीखेज मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने किशोरी का सौदा करने वाले उसके पिता, बिचौलिए बने मामा और उससे दोगुनी उम्र के कथित पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


हत्या की साजिश के इनपुट से खुला पूरा मामला
मामले का खुलासा हत्या की साजिश से जुड़े इनपुट मिलने के बाद हुआ। झालावाड़ पुलिस को एक मामले में हत्या की साजिश से जुड़ी सूचना मिली थी, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई। पुलिस ने जब मामले की गहराई से पड़ताल की, तो इसमें नाबालिग किशोरी की खरीद-फरोख्त और उसे जबरन वैवाहिक बंधन में बांधने से जुड़े कई गंभीर तथ्य सामने आए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्वयं प्राथमिकी दर्ज की और तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


चार लाख रुपये में बेटी का सौदा, मामा बना बिचौलिया
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिता ने अपनी 17 साल की बेटी की शादी के नाम पर चार लाख रुपये में उसका सौदा किया था। इस खरीद-फरोख्त की पूरी प्रक्रिया में किशोरी के अपने मामा ने ही बिचौलिए की भूमिका निभाई थी। किशोरी को जिस व्यक्ति के साथ विवाह के नाम पर भेजा गया था, उसकी उम्र किशोरी की उम्र से काफी अधिक यानी लगभग दोगुनी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाम्प पर लिखीं अमानवीय शर्तें, किशोरी पर बनाया दबाव
इसके अलावा, आरोपी किशोरी को स्टाम्प पेपर पर अमानवीय शर्तें लिखकर बंधक बनाकर रख रहे थे। इन शर्तों के माध्यम से नाबालिग पर लगातार मानसिक और शारीरिक दबाव बनाया जा रहा था।


मानव तस्करी मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच
पुलिस प्रशासन अब इस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रहा है। पुलिस द्वारा हत्या की साजिश से जुड़े शुरुआती इनपुट, खरीद-फरोख्त के इस खेल में शामिल अन्य लोगों की संभावित भूमिका और स्टाम्प पेपर पर लिखी गई अमानवीय शर्तों की भी गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ ही कई और तथ्य सामने आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed