{"_id":"62527c372faf4641304f7164","slug":"wife-eloping-with-husband-friend-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के साथ भागी पत्नी: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे पति ने पुलिस से कहा- बात करती है, पर बुलाने पर आती नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त के साथ भागी पत्नी: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे पति ने पुलिस से कहा- बात करती है, पर बुलाने पर आती नहीं
Sun, 10 Apr 2022 12:11 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:11 PM IST
सार
करणी बिहार थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोस्त दोस्त न रहा...प्यार प्यार न रहा, यह गाना तो आपने जरूर सुना होगा। लेकिन, राजधानी जयुपर में रहने वाले एक युवक के साथ ठीक ऐसा ही हुआ है। अब पीड़ित युवक थाने के चक्कर लगाकर अपनी पत्नी को पुलिस से वापस लाने की गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, करणी बिहार थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने पत्नी के गुमशुदा होने का केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी उसके दोस्त के साथ भाग गई है। वह उससे वॉट्सएप पर बात तो करती है, लेकिन बुलाने पर आती नहीं है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित युवक बंगाल का रहने वाला है। कुछ समय पहले वह अपनी पत्नी के साथ जयपुर आया था। यहां वह करणी विहार थाना इलाके में किराए के मकान में रह रहा है। उसने पुलिस को बताया एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। अब उसकी पत्नी उसके दोस्त राहुल के साथ भाग गई है। इसकी जानकारी उसने बंगाल में रहने वाली सास को दी तो उन्होंने पुलिस के पास जाने से मना कर दिया। युवक के मुताबिक उसकी सास ने कहा कि वह अपने आप वापस आ जाएगी।
विज्ञापन
पत्नी के लौटकर नहीं आने से परेशान युवक थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी का कॉल आया था। इसके बाद उसने वॉट्सएप पर भी बात की। वह उससे मैसेज के जरिए बात करती रहती है, लेकिन बुलाने पर आती नहीं है। वह कहां रह रही है, यह भी नहीं बता रही है। ज्यादा पूछताछ करने पर अपना फोन भी बंद कर लेती है।