फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Why is CM Ashok Gehlot sports minister Ashok Chandana under stress 

Rajasthan Politics: आखिर किस बात का तनाव है गहलोत के खेल मंत्री को, जो 'जलालत' भरे पद से मुक्ति चाह रहे हैं  

Fri, 27 May 2022 02:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 27 May 2022 02:42 PM IST
सार

राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना के ट्वीट से व्यवस्था पर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि कोई गंभीर बात नहीं है। चांदना तनाव में होंगे। आखिर किस बात का तनाव है चांदना को?

विज्ञापन
Why is CM Ashok Gehlot sports minister Ashok Chandana under stress 
खेल मंत्री चांदना की मुख्य नाराजगी क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया से है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Rajasthan Politics: राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना के एक ट्वीट से अशोक गहलोत सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सरकारी विभागों पर ब्यूरोक्रेसी किस कदर हावी है कि एक मंत्री को मुख्यमंत्री से यह कहना पड़ा कि मेरे सारे विभाग प्रमुख सचिव को ही दे दीजिए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि उन पर काम का दबाव है। तनाव में आकर ही ऐसा ट्वीट कर दिया होगा। हमें इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। मेरी अभी उनसे बात नहीं हुई है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चांदना के ट्वीट पर कहा कि अशोक चांदना ने स्टेट स्पोर्ट्स का शानदार प्रोग्राम किया था। हिंदुस्तान में पहली बार राजस्थान में की गई बजट घोषणाओं में खेलकूद को महत्व दिया है। यह अभियान आगे चलकर इतिहास बनाएगा। करीब 30 लाख से ज्यादा लोग गांव-गांव में खेलेंगे। कबड्डी,  वॉलीबॉल और खो-खो खेला जाएगा। यह कह दिया तो इतना बड़ा भार उन पर आया हुआ है। हो सकता है कि वे टेंशन में आ गए हो, और कोई कमेंट कर दिया हो।
विज्ञापन


उसको ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। उनसे बातचीत करेंगे। अभी मेरी बातचीत भी उनसे नहीं हुई है, होगी तो देख लेंगे। वह दबाव में काम कर रहे हैं, इतनी बड़ी जिम्मेदारी उन पर आ गई है। जब बात होगी तो देख लेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान तो दे दिया, पर चांदना के साथी मंत्री ऐसा नहीं सोचते। दरअसल, एक अन्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि मुख्यमंत्री इस मसले पर चांदना से जरूर बात करेंगे। पार्टी को भी इसे गंभीरता से लेना चाहिए। हालांकि, चांदना की नाराजगी गहलोत से नहीं बल्कि व्यवस्था से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था अशोक चांदना का ट्वीट
खेल मंत्री अशोक चांदना ने गुरुवार रात दस बजे ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा- 'माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है की मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर मेरे सभी विभागों का चार्ज कुलदीप रांका जी को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वो ही सभी विभागों के मंत्री है'।


क्यों नाराज है चांदना? 
सूत्रों का कहना है कि चांदना की मुख्य नाराजगी क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया से है। दोनों में खींचतान की खबरें पहले भी आई थी। चांदना चाहते हैं कि खेल से जुड़ी सभी फाइलें उनके पास आए, जबकि क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया चाहती है कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में है, इसलिए काम वह ही करेंगी। दोनों ही नेता मुख्यमंत्री गहलोत के खास हैं और उन दोनों में विभाग में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। प्रमुख सचिव कुलदीप रांका को जिम्मेदारी देने की बात कहकर उन्होंने अपनी नाराजगी ही जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed