फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Who Is Vikramaditya Singh Resigned From Himachal Pradesh Sukhu Govt Rajkumari Sudarshana Rajasthan Connection

Vikramaditya: शादी, अफेयर, विवाद, हिमाचल को सियासी टेंशन देने वाले विक्रमादित्य की जिंदगी की हलचल भरी कहानी

Sat, 02 Mar 2024 10:09 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 02 Mar 2024 10:09 AM IST
सार

Vikramaditya Singh: हिमाचल के बुशहर राजघराने से ताल्लुक रखने वाले विक्रमादित्य सिंह ने राजकुमारी सुदर्शना से शादी की थी। सुदर्शना राजस्थान के अमेट राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि, ये शाही शादी डेढ़ साल बाद ही टूट गई।

विज्ञापन
Who Is Vikramaditya Singh Resigned From Himachal Pradesh Sukhu Govt Rajkumari Sudarshana Rajasthan Connection
विक्रमादित्य सिंह और सुदर्शना चुंडावत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Vikramaditya Singh: हिमाचल में सियासी हलचल मची हुई है, कांग्रेस की सरकार खतरे हैं। कई कांग्रेस विधायकों ने पार्टी से बगावत कर दी है, यह विधायक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह खुक्खू से नाराज बताए जा रहे हैं। इसी नाराजगी के कारण सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा दे है। इससे पहले उन्होंने सरकार पर जनता की अनेदखी समेत कई आरोप लगाए थे। लेकिन, हम यहां हिमाचल के सियासी संकट पर नहीं, विक्रमादित्य सिंह के राजस्थान कनेक्शन पर करेंगे। 
विज्ञापन


सबसे पहले जानिए कौंन है विक्रमादित्य सिंह?
हिमाचल के बुशहर राजघराने से ताल्लुक रखने वाले विक्रमादित्य सिंह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। 17 अक्टूबर 1989 को जन्में विक्रमादित्य ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन्स कॉलेज से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुशन की है। विक्रमादित्य की मां प्रतिभा सिंह भी राजनीति में हैं, वे वर्तमान में मंडी लोकसभा सीट से सांसद हैं। विक्रमादित्य हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे शिमला ग्रामीण सीट से विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने और फिर पीडब्ल्यूडी मंत्री भी बने। 
विज्ञापन


विक्रमादित्य का राजस्थान के क्या है नाता?
हिमाचल के बुशहर राजघराने से ताल्लुक रखने वाले विक्रमादित्य सिंह ने राजकुमारी सुदर्शना चुंडावत से शादी की थी। सुदर्शना राजस्थान के अमेट राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। विक्रमादित्य ने उनसे सात साल छोटी सुदर्शना के साथ 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे। मार्च 2019 में ददयपुर के कनोता गढ़ पैलेस में हुई इस शाही शादी में राजनीति, उद्योग और फिल्म जगत की तमाम बढ़ी हस्थियां शामिल हुई थी। लेकिन, यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। शादी के डे़ढ साल बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। कुछ दिन बाद सुदर्शना चुंडावत ने पति विक्रमादित्य का घर छोड़ दिया और अपने पीहर उदयपुर वापस लौट आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुदर्शना ने एसपी को दी शिकायत
उदयपुर आने के बाद सुदर्शना चुंडावत ने एसपी को शिकायत दी, जिसमें विक्रमादित्य और उनके परिवार वालों पर कईं गंभीर आरोप लगाए गए, जिससे ये मामला सुर्खियों में आ गया। अपनी शिकायत में सुदर्शना चुंडावत ने कहा कि उनके पति और सास ने उनकी जिंदगी को नर्क बना दिया।  

शिकायत में यह गंभीर आरोप लगाए
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुदर्शना ने एसपी को दी गई शिकायत में दावा किया था कि उनके पति विक्रमादित्य सिंह का एक लड़की से अफेयर चल रहा है। लड़की चंदीगढ़ में रहती है और विक्रमादित्य ने उससे शादी का वादा भी किया था। इसकी जानकारी सुदर्शना ने अपनी सास प्रतिभा सिंह को दी तो उन्होंने इसे अनसुना कर दिया। सुदर्शना की शिकायत के अनुसार इस दौरान सास प्रतिभा ने उन्हें बताया कि एक पंडित के कहने पर विक्रमादित्य की शादी तुम्हारे साथ कराई थी। अगर, उस लड़की से शादी कराते तो उसकी मौत हो सकती थी। इस कारण उपाय के तौर पर यह शादी कराई गई थी। सुदर्शना ने विक्रमादित्य पर अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उन्हें ड्रग्स देने तक का आरोप लगाया था। सुदर्शना ने ड्रग्स के कारण उनका मानसिक संतुलन बिगड़ने की बात भी कही थी। 


कोर्ट में चल रहा केस, इसी महीने दिए थे यह आदेश
सुदर्शना की शिकायत के अनुसार 8 जुलाई 2021 को ससुर वीरभद्र सिंह का निधन के कुछ समय बाद पति विक्रमादित्य और सास प्रतिभा ने उन्हें घर से निकाल दिया था। सुदर्शना द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला कोर्ट पहुंचा और तब से सुनवाई चल रही है। उदयपुर की एक फैमिली कोर्ट ने मामले में इसी महीने अंतरिम भरण पोषण देने के आदेश दिए थे। कोर्ट ने विक्रमादित्य को पत्नी सुदर्शना को चार लाख रुपये प्रतिमाह देने के लिए कहा था। यह रकम केस चलने तक दी जाएगी। मामले में फाइनल फैसला आना अभी बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed