फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   When CM Raje helicopter crash news create stir

वसुंधरा के हेलीकॉप्टर क्रैश की सूचना से मचा हड़कंप

Fri, 16 Oct 2015 01:20 AM IST
Updated Fri, 16 Oct 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
When CM Raje helicopter crash news create stir

राजस्थान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जयपुर हवाई अड्डे से हैलीकॉप्टर से उड़ान भरने के बाद बृहस्पतिवार 'एटीएस' को अचानक हैलीकॉप्टर क्रैश होने के सिग्नल मिले, जिससे हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


थोड़ी देर बाद ध्यान दिया, तो पता चला कि सिग्नल मुख्यमंत्री के उड़े हैलीकॉप्टर से विपरीत दिशा से आ रहे हैं।

हवाई अड्डा प्रशासन ने दस किलोमीटर दूर संबंधित स्थान पर अपनी टीमें भेज दीं, लेकिन कुछ नहीं मिला। जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मौके पर कुछ भी नहीं मिला

When CM Raje helicopter crash news create stir

राजे का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 12 बजे जयपुर से रवाना हुआ, उसके कुछ देर बाद ही यह संकेत मिले। सिग्नल मिले कि अड्डे से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।

एयरपोर्ट पर भागदौड़ मच गई और टीमें चिन्हित स्थान के लिए रवाना कर दी गईं। मौके पर कुछ न मिलने पर टीमों को वापस बुलवा लिया गया।

इधर, घटना के कुछ देर बाद जब राजे का हेलीकॉप्टर लैंड कर गया, तो एटीसी सहित एयरपोर्ट प्रशासन की जान में जान आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed