{"_id":"5b4bbe014f1c1b8f568b4825","slug":"web-curfew-removed-in-rajasthan-after-the-loss-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों के नुकसान के बाद राजस्थान में हटा ‘वेब कर्फ्यू’, पुलिस महकमे की थपथपाई गई पीठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों के नुकसान के बाद राजस्थान में हटा ‘वेब कर्फ्यू’, पुलिस महकमे की थपथपाई गई पीठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 16 Jul 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान नकल रोकने के उपाय के तौर पर पुलिस महकमे द्वारा दो दिन तक 10-10 घंटों के लिए लगाया गया ‘वेब कर्फ्यू’ कथित तौर पर करोड़ों रुपये का नुकसान करा लेने के बाद आखिरकार रविवार को शाम 6 बजे समाप्त हो गया। व्यापार जगत और आम लोगों को हुई परेशानी के बावजूद राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने राज्य के पुलिस महकमे की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बड़ी बुद्धिमानी का काम किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस का तंज, ‘डिजिटल इंडिया’ को दिखाया आईना
दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता पर ‘नेट बंदी’ थोपते हुए ‘डिजिटल इंडिया’ को आईना दिखाने का काम किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राज्य में कांस्टेबल भर्ती के तहत 13 हजार पदों पर परीक्षा हुई, जिसमें 15 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। यह भर्ती परीक्षा शनिवार और रविवार को दो-दो पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 तथा दोपहर बाद 3.00 से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की गई।
विज्ञापन
600 करोड़ से अधिक का लेन-देन प्रभावित
परीक्षा में नकल रोकने के लिए पुलिस ने सुबह 8.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक के लिए नेट बंद रखा। इस दौरान राज्य में कथित तौर पर 600 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन प्रभावित हुआ और 50 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापारिक घाटा हुआ। ‘नेट बंदी से 15 लाख अभ्यर्थियों का समय बर्बाद होने से बचा। यदि नकल होती तो परीक्षा रद्द करने की नौबत आ सकती थी। नेट बंदी का उद्देश्य परीक्षा में धांधली रोकना था।’
विज्ञापन
- गुलाब चंद कटारिया (गृहमंत्री, राजस्थान)
बाली, झुमके, मंगल सूत्र तक उतार लिए
परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों की पूरी बांह शर्ट उतारी गई तो लड़कियों की लंबी बांह के कपड़ों को कोहनी से ऊपर कैंची से काट दिया गया। इतना ही नहीं चूड़ियां, कंगन, पायजेब, चुन्नी, रिबन, शूज-मोजे, बालों के क्लिप, रबर, बाली, झुमके और मंगल सूत्र तक उतार लिए गए।
छह से ज्यादा नकलची पकड़े
परीक्षा के दोनों दिन हजारों अभ्यर्थी बसों और ट्रेनों की छतों पर सफर करने को मजबूर हुए। परीक्षा के दौरान छह से ज्यादा नकलचियों के पकड़े जाने की सूचना है। नेट बंद होने से लोग ऑनलाइन बिजली बिल सहित होटल या टैक्सी बुकिंग के अलावा खाने के आर्डर नहीं दे सके।