{"_id":"62a71faea8a702091f1ee63f","slug":"water-train-supplied-32-crore-liters-of-water-in-pali-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 151 फेरे लगाकर वाटर ट्रेन ने पाली में की 32 करोड़ लीटर पानी की सप्लाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 151 फेरे लगाकर वाटर ट्रेन ने पाली में की 32 करोड़ लीटर पानी की सप्लाई
Mon, 13 Jun 2022 04:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 13 Jun 2022 04:59 PM IST
सार
17 अप्रैल से पाली के लिए वाटर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। अब तक उसने 151 फेरे लगाकर जिले में पानी पहुंचाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेयजल संकट से जूझ रहे पाली जिले को वाटर ट्रेन से उत्तर-पश्चिम रेलवे अब तक 32 करोड़ लीटर से अधिक पानी की सप्लाई कर चुका है। वाटर स्पेशल ट्रेन ने सोमवार सुबह तक अपने 151 फेरे पूरे कर लिए। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि सरकार की मांग पर वाटर स्पेशल ट्रेन से जिले में रोजाना पानी पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल से पाली के लिए वाटर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। सोमवार सुबह भेजी गई ट्रेन के साथ अब तक 151 फेरे पूरे कर लिए हैं। साथ ही भगत की कोठी को वाटर स्पेशल ट्रेन के दो रैकों के जरिए नियमित 51 फेरों से अब तक 32 करोड़ 61 लाख 60 हजार लीटर पानी की सप्लाई की जा चुकी है। राज्य सरकार की मांग के अनुसार इसे जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
जोधपुर के उपनगरीय भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से पाली तक ट्रेन के जरिए पानी के लदान से जोधपुर मंडल को 4 करोड 93 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हो चुका है। वहीं ट्रेन से अब तक 6 हजार 40 वैगन पानी की सप्लाई पाली में की जा चुकी है।
विज्ञापन