Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Wasim Khan Property Freeze Rajasthan Drug Smuggling 1.25 Crore Operation Trinetra

राजस्थान: हिस्ट्रीशीटर वसीम खान की 1.25 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, मकान-कार और ट्रैक्टर पर लगाए बोर्ड

Sun, 15 Nov 2026 08:15 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sun, 15 Nov 2026 08:15 PM IST
सार

राजस्थान पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपी हिस्ट्रीशीटर वसीम खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ (1) में उसकी करीब 1.25 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति फ्रीज की गई है। इसमें देवगढ़ी गांव स्थित मकान, जमीन, क्रेटा कार और जॉन डियर ट्रैक्टर शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ राजस्थान और मध्य प्रदेश में 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Wasim Khan Property Freeze Rajasthan Drug Smuggling 1.25 Crore Operation Trinetra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हिस्ट्रीशीटर वसीम खान की लगभग 1.25 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति फ्रीज की है। पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ (1) के अंतर्गत यह कार्रवाई की। आरोपी की यह संपत्ति अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से अर्जित की गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देवगढ़ी गांव स्थित मकान, जमीन, कार और ट्रैक्टर पर फ्रीजिंग के बोर्ड लगा दिए हैं।
विज्ञापन


अवैध संपत्तियों पर पुलिस का शिकंजा
अरनोद थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने पुलिस टीम बनाकर आरोपी वसीम खान की संपत्तियों की गहन वित्तीय जांच करवाई थी। यह प्रस्ताव नई दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी, सफेमा एवं एनडीपीएस एक्ट के पास भेजा गया था। वहां सुनवाई के बाद प्राधिकारी ने संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करने के आदेश को स्वीकृति प्रदान की। आदेश मिलने के बाद पुलिस ने देवगढ़ी गांव पहुंचकर संपत्तियों पर बोर्ड लगाए। आंकी गई कुल संपत्ति में आबादी भूमि पर स्थित मकान और टीनशेड शामिल हैं, जिसका मूल्य करीब एक करोड़ चार लाख रुपये है। इसके साथ ही 12 लाख रुपये कीमत की क्रेटा कार और नौ लाख रुपये मूल्य का जॉन डियर ट्रैक्टर भी जब्त संपत्तियों की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन


तस्करी नेटवर्क का पुलिस ने किया खुलासा
पुलिस जांच में आरोपी के नशीले पदार्थों के गिरोह और नेटवर्क की जानकारी सामने आई थी। दरअसल, 1 अप्रैल  को जोधपुर के भोपालगढ़ थाना पुलिस ने हिंगोली निवासी समंदर को 80.54 ग्राम एमडी और 1.25 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी को यह नशीले पदार्थ देवगढ़ी निवासी वसीम खान ने ही उपलब्ध कराए थे। इसके बाद पुलिस ने 12 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में ब्राउन शुगर और एमडी की अवैध खरीद-फरोख्त में संलिप्त था। आरोपी वसीम खान फिलहाल जोधपुर के सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो राज्यों में दर्ज हैं 19 गंभीर मामले
देवगढ़ी निवासी 45 वर्षीय वसीम खान का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2003 से 2026 के बीच राजस्थान और मध्य प्रदेश में 19 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, अवैध हथियार रखने और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed