{"_id":"5b6c417d4f1c1b9d3e8b5f92","slug":"vk-singh-said-gajanand-of-jaipur-locked-in-pakistan-jail-can-be-released-on-august-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान जेल में बंद जयपुर के गजानंद 13 अगस्त को हो सकते हैं रिहा, जनरल वीके सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान जेल में बंद जयपुर के गजानंद 13 अगस्त को हो सकते हैं रिहा, जनरल वीके सिंह
भाषा, जयपुर
Updated Thu, 09 Aug 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की एक जेल में बंद जयपुर के गजानंद शर्मा की रिहाई 13 अगस्त को होने की उम्मीद है। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने इस आशय का आश्वासन आज जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा की अगुआई में उनसे मिलने आये प्रतिनिधिमंडल को दिया।
विज्ञापन
बोहरा की अगुआई में हवामहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र पारीक, गजानंद शर्मा की पत्नी मखनी देवी, उनके बेटे मुकेश शर्मा और अन्य लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल आज विदेश राज्यमंत्री सिंह ने मिला था। बोहरा ने बताया कि सिंह ने उन्हें आश्वस्त किया है कि लाहौर की जेल में बंद गजानंद को 13 अगस्त को रिहा कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
मुकेश शर्मा ने इस घटनाक्रम पर खुशी जताते हुए कहा कि मंत्नी ने उन्हें बताया है कि उनके पिता गजानंद की 13 अगस्त को पाकिस्तान की जेल से रिहाई हो जायेगी और भारत आने में दो-तीन दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 68 वर्षीय गजानंद पिछले 36 साल से पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में बंद है। बोहरा के अनुसार उन्हें सिर्फ दो माह की सजा हुई थी लेकिन 'काउंसलर एक्सेस" नहीं होने के कारण वह 36 साल से जेल में बंद है।
जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी गजानंद 1982 में घर से अचानक लापता हो गए थे। विधायक सुरेंद्र पारीक ने नई दिल्ली से 'भाषा' को टेलीफोन पर बताया जनरल सिंह ने पाकिस्तान जेल में बंद गजानंद की रिहाई 13 अगस्त को किये जाने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया है।
वर्ष 1982 में घर से अचानक लापता हुए गजानंद के बारे में परिजनों को उनके पाकिस्तान जेल में होने की जानकारी उस समय लगी जब मई में पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से गजानंद की राष्ट्रीयता के बारे में पुष्टि करने के लिए सम्पर्क किया और उन्हें बताया कि वह पाकिस्तान जेल में बंद है।