फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Visit will be closed on every Wednesday in all Tiger Reserves of Rajasthan State

Sawai Madhopur: प्रत्येक बुधवार जानवर मनाएंगे छुट्टी, राज्य के सभी टाइगर रिजर्व में विजिट रहेगी बंद

Thu, 15 Jun 2023 10:23 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 15 Jun 2023 10:23 AM IST
सार

रणथम्भौर सहित राज्य के सभी टाइगर रिजर्व में टाइगर्स और जंगली जानवरों को वीकली ऑफ दिया जाएगा।, प्रत्येक बुधवार को जंगल सफारी और टूरिस्ट्स की विजिट बंद रखी जाएगी।

विज्ञापन
Visit will be closed on every Wednesday in all Tiger Reserves of Rajasthan State
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व सहित सभी अभ्यारण्यों में इंसानों की तरह टाइगर और वन्यजीवों को भी वीकली ऑफ यानी छुट्टी मिलेगी। एक जुलाई से प्रत्येक बुधवार को जंगली जानवर साप्ताहिक अवकाश मनाएंगे।

विज्ञापन


टाइगर रिजर्व एरिया में वीकली ऑफ के दौरान सभी तरह की मानवीय गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी। रणथंभौर सहित राज्य के सभी टाइगर रिजर्व में साप्ताहिक अवकाश के तहत बुधवार को पर्यटन गतिविधियां बंद रखने को लेकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक और मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक राजस्थान अरिंदम तोमर ने आदेश जारी किया है। ये आदेश एक जुलाई से प्रभावी हो जाएगा।
विज्ञापन


ये हैं आदेश
जारी आदेश में बताया गया है कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण नई दिल्ली ने 3 जनवरी 2023 को टेक्निकल कमेटी मीटिंग में राज्य के टाइगर रिजर्वों में एक दिन पर्यटन गतिविधियों को बंद करके वीकली ऑफ रखने का निर्देश दिया था। इसकी पालना में राज्य सरकार ने 12 जून 2023 को निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत राजस्थान के सभी टाइगर रिजर्व एरिया में पर्यटन गतिविधियों के लिए बुधवार को एक दिन का साप्ताहिक अवकाश रखा जाएगा। ये आदेश वन्यजीव (सुरक्षा) अधिनियम 1972 की धारा 28, 33 और 38 (बी) 2 के तहत जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीकली ऑफ के दिन टाइगर रिजर्व एरिया टेरेटरी निर्बाध विचरण कर सकेंगे टाइगर और जंगली जानवर
सभी टाइगर रिजर्व और अभयारण्यों में पर्यटन गतिविधियां बंद करने के वन विभाग के फैसले का रणथंभौर में पर्यटन वाहन मालिक, चालक और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने विरोध किया था। साथ ही इस निर्णय को पर्यटन विरोधी बताकर वापस लेने की मांग भी की थी। तमाम विरोध को दरकिनार करते हुए टाइगर और वन्य जीवों के स्वास्थ्य, व्यवहार, अधिकार और आजादी को ख्याल में रखते हुए एनटीसीए के निर्देश पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक और मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक राजस्थान अरिंदम तोमर ने वीकली ऑफ का आदेश जारी कर दिया है। माना जा रहा है इस कदम से टाइगर और वन्यजीवों को काफी राहत मिलेगी। उनके स्वभाव में मानवीय हस्तक्षेप से होने वाले चिड़चिड़ेपन और गुस्से में भी कमी आएगी। जंगली जानवरों को सप्ताह में एक दिन बिना किसी डिस्टरबेंस का मिलेगा। इस दिन वह खुलकर रिज़र्व टेरेटरी में विचरण कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed