{"_id":"62708fb2ffce27273f4f0a63","slug":"violence-in-jodhpur-clashes-between-two-communities-before-eid-and-akshaya-tritiya-dispute-started-over-flag-internet-shutdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur Violence : ईद व अक्षय तृतीया के पूर्व दो समुदायों में झड़पें, पथराव में डीसीपी समेत कई घायल, इंटरनेट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur Violence : ईद व अक्षय तृतीया के पूर्व दो समुदायों में झड़पें, पथराव में डीसीपी समेत कई घायल, इंटरनेट बंद
Tue, 03 May 2022 08:44 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 03 May 2022 08:44 AM IST
सार
आज मनाए जा रहे ईद व अक्षय तृतीया के त्योहार की पूर्व रात हुए इस बवाल को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।
विज्ञापन
जोधपुर में हिंसा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जोधपुर शहर में बीती रात दो समुदायों के बीच हिंसक झड़पें हुई। जालोरी गेट पर झंडा उतार फेंकने व दूसरा झंडा लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात काबू में किए। पथराव में डीसीपी भुवन भूषण यादव, एसएचओ अमित सिहाग सहित चार पुलिसकर्मी व कुछ मीडियाकर्मी भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
आज मनाए जा रहे ईद व अक्षय तृतीया के त्योहार की पूर्व रात हुए इस बवाल को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। पत्थरबाजी में कई लोगों के जख्मी होने की खबर है। शहर में माहौल तनावपूर्ण, लेकिन शांत है। जोधपुर जिला प्रशासन ने दोनों पक्षों के लोगों से सौहार्द कायम रखने और त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद की शुरुआत शहर के बालमुकंद बिस्सा सर्कल पर लगे एक झंडे को हटाए जाने व वहां दूसरे समुदाय का झंडा फहराने से हुई। जब कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति ली तो दोनों पक्षों के युवकों में झड़प हो गई। देखते-देखते पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जोधपुर जिला प्रशासन ने त्योहार के मौके पर तनाव और न फैले इसलिए एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। दोनों समुदायों के प्रमुख लोगों ने भी जनता से शहर में शांति बनाए रखने की अपील की है।
ईद की नमाज के लिए सुरक्षा बढ़ाई
जोधपुर प्रशासन ने मंगलवार सुबह पढ़ी जाने वाली ईद की नमाज के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। तनावग्रस्त जालोरी गेट चौराहे के पास बड़ी ईदगाह है, यहां सैकड़ों लोग नमाज पढ़ने आते हैं। पुलिस ने यहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।
मारवाड़ की भाईचारे की परंपरा कायम रखें : मुख्यमंत्री
सीएम गहलोत ने शांति बनाए रखने की अपील
- फोटो : Amar Ujala
मारवाड़ की भाईचारे की परंपरा कायम रखें : मुख्यमंत्री
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि जोधपुर के जालौरी गेट इलाके में दो गुटों में झड़प से तनाव पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को हर कीमत पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जोधपुर, मारवाड़ की प्रेम एवं भाईचारे की परंपरा का सम्मान करते हुए मैं सभी पक्षों से मार्मिक अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं कानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि जोधपुर के जालौरी गेट इलाके में दो गुटों में झड़प से तनाव पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को हर कीमत पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जोधपुर, मारवाड़ की प्रेम एवं भाईचारे की परंपरा का सम्मान करते हुए मैं सभी पक्षों से मार्मिक अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं कानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
जानिए कैसे आरंभ हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार शनिवार-रविवार को जोधपुर शहर में परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में रैली निकाली गई थी। इस दौरान जालोरी गेट सर्कल पर लगाए गए थे। मंगलवार को मनाई जाने वाली ईद को लेकर समाज के लोगों ने इसी सर्कल पर झंडे लगाने की कोशिश की तो विवाद हो गया। हिंदूवादी संगठनों ने वहां आकर विरोध दर्ज कराते हुए नमाज के लिए लगाए गए लाउडस्पीकरों को पोल से उखाड़ फेंका। इसके बाद दोनों गुटों में विवाद हो गया। दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई।
चार मीडियाकर्मियों को पुलिस ने पीटा
उधर, पथराव व हिंसा की घटना का कवरेज करने वाले मीडियाकर्मी पुलिस के गुस्से का शिकार बन गए। पुलिसकमिर्यों ने चार मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की।
चार मीडियाकर्मियों को पुलिस ने पीटा
उधर, पथराव व हिंसा की घटना का कवरेज करने वाले मीडियाकर्मी पुलिस के गुस्से का शिकार बन गए। पुलिसकमिर्यों ने चार मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की।