फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   vijay diwas 2022 1971 Indo-Pak war Hero Bhairo Singh admitted to hospital in Jodhpur PM Modi

Rajasthan: 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो भैरो सिंह अस्पताल में, PM मोदी ने ली स्वास्थ्य की जानकारी

Fri, 16 Dec 2022 08:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 16 Dec 2022 08:19 PM IST
सार

भैंरो सिंह जोधपुर के सोलकिया तला के रहने वाले हैं। वे 1987 में बीएसएफ से रिटायर हुए थे। दिसंबर 2021 में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जैसलमेर में बॉर्डर दौरे पर आए थे। इस दौरान अमित शाह ने भैरो सिंह से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
vijay diwas 2022 1971 Indo-Pak war Hero Bhairo Singh admitted to hospital in Jodhpur PM Modi
पिछले साल भैरो सिंह से मिले थे अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

16 दिसंबर 1971 को भारत ने पाकिस्तान को युद्ध में करारी शिकस्त दी थी। इसके बाद से भारत इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाता है। पाकिस्तान को युद्ध में हराने वाले कई रियल हीरो में से एक हैं बीएसएफ जवान भैरो सिंह। सीने की दर्द की शिकायत के कारण वह कुछ दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। जोधपुर के ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टिट्यूट में उनका इलाज रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भेरो सिंह से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है।    

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 1971 के युद्ध में भैरो सिंह जैसलमेर की लोंगे वाला पोस्ट पर तैनात थे। यहां भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के छक्के छुड़ा दिए थे। कई पाकिस्तानी सैनिकों को उन्होंने मार गिराया था। बहादुरी के लिए उन्हें सेना मेडल से सम्मानित किया गया था। उनकी बहादुरी पर बॉर्डर फिल्म भी बन चुकी है। जिसमें भैरो सिंह का किरदार अभिनेता सुनील शेट्टी ने निभाया था।
विज्ञापन


बता दें कि भैंरो सिंह जोधपुर के सोलकिया तला के रहने वाले हैं। वे 1987 में बीएसएफ से रिटायर हुए थे। दिसंबर 2021 में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जैसलमेर में बॉर्डर दौरे पर आए थे। इस दौरान अमित शाह ने भैरो सिंह से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed