फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vice President Jagdeep Dhankhar to visit Rajasthan today

Rajasthan: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज राजस्थान दौरे पर, खाटूश्यामजी का करेंगे दर्शन

Thu, 08 Sep 2022 07:52 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 08 Sep 2022 07:52 AM IST
सार

उपराष्ट्रपति सुबह नौ बजे अपने पैतृक गांव किठाना पहुंचेंगे, जहां वो दो प्राचीन मंदिरों में दर्शन करने के लिए जाएंगे। इसके बाद वो खाटूश्यामजी के भी दर्शन करेंगे।

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar to visit Rajasthan today
जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति बनने के बाद वो पहली बार अपने पैतृक गांव झुंझुनू के किठाना गांव जाएंगे। जिससे किठाना के ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जगदीप धनखड़ सुबह 9 बजे अपने पैतृक गांव किठाना पहुंचेंगे। किठाना सहित जोडीया मंदिर में भी सजावट की गई है। उपराष्ट्रपति सबसे पहले हेलीपैड से जोडीया मंदिर जाएंगे। वहां विशेष पूजा-अर्चना कर किठाना के ठाकुर जी मंदिर में दर्शन करेंगे। ये दोनों ही मंदिर करीब 300 साल पुराने हैं। ठाकुर जी मंदिर का जीर्णोद्धार भी उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ही करवाया है। मंदिरों में दर्शन के बाद वे किठाना स्कूल में स्कूल भवन का शिलान्यास करेंगे। उसके बाद वहां से अपने फार्म हाउस के पास स्थित चौक जाएंगे, जहां उनका नागरिक अभिन्दन किया जाएगा।

विज्ञापन


सीकर जिले के खाटूश्याम जी कस्बे में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 8 सितंबर के दौरे को लेकर जयपुर रेंज आईजी उमेश चंद्र दत्ता ने बुधवार को खाटूश्याम जी पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा को लेकर निर्देशित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed