फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vice President Jagdeep Dhankhar in Rajasthan says India to be Vishwa Guru again

Rajasthan: भारत बनेगा विश्व गुरु, उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले-  हम दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था, अब तीसरी बनेंगे

Tue, 25 Oct 2022 05:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 25 Oct 2022 05:37 PM IST
सार

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि हमने जो सपना देखा था, वह जल्द ही पूरा होगा। हमारे शिक्षण संस्थानों ने दुनिया को आगे बढ़ाया है। दुनिया के इतिहास में सच्चाई और शांति का संदेश देने वाला भारत के अलावा कोई दूसरा देश नहीं है।

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar in Rajasthan says India to be Vishwa Guru again
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI

विस्तार

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राजस्थान दौरे पर हैं। वह आबूरोड में ब्रह्माकुमारीज के दीपावली महोत्सव और 85वें वार्षिक महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे थे। ब्रह्म कुमारियों की 85वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत फिर से 'विश्व गुरु' बनने के लिए तैयार है। एक दशक के भीतर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने जो सपना देखा था, वह जल्द ही पूरा होगा। हमारे शिक्षण संस्थानों ने दुनिया को आगे बढ़ाया है। दुनिया के इतिहास में सच्चाई और शांति का संदेश देने वाला भारत के अलावा कोई दूसरा देश नहीं है।
विज्ञापन


देश की नई शिक्षा नीति इसकी संस्कृति, विचारों और विरासत को ध्यान में रखकर बनाई गई है। उन्होंने कहा कि देश एक नई दिशा में जाएगा, क्योंकि शिक्षा मूल है और धर्म हमारी विरासत व पूंजी है। उन्होंने कहा भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और एक दशक के भीतर यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय होना अपने आप में गर्व की बात है। आज भारत किसी का मोहताज नहीं है। दुनिया में सबसे बड़ा संकट आया तब भी भारत ने दुनिया के हर देश की सेवा की। कोरोना के समय भारत ने दुनिया की मदद कर अपना धर्म निभाया। भारत ने वो करके दिखाया जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए। जो कभी सोच नहीं सकते वो काम करके दिखाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed