{"_id":"61f78ca23f5e4b546e1c29da","slug":"vehicle-thief-gang-exposed-two-accused-arrested-in-jhalawar","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गैंग का खुलासा: चोरी की सात मोटर साइकिल जब्त, पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गैंग का खुलासा: चोरी की सात मोटर साइकिल जब्त, पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार
Mon, 31 Jan 2022 12:45 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:45 PM IST
सार
झालावाड़ डीएसपी नीरज कुमारी ने बताया कि एसपी मोनिका सेन के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए टीम बनाई थी। उसने दो आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में वाहन चोर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को एक वाहन चोर गिरोह का खुलासा किसा। पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से सात मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। अब पुलिस अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में भी आरोपियों से पूछताछ कर रही।
विज्ञापन
झालावाड़ डीएसपी नीरज कुमारी ने बताया कि जिले में पिछले कुछ दिनों से वाहन चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रहीं थीं। एसपी मोनिका सेन के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरों को पकड़ने के टीम बनाई गई थी। टीम ने दो शातिर वाहन चोर बंटी कंजर और रामविलास गुर्जर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनके कब्जे से सात मोटरसाइकिल बरामद की हैं। आरोपियों ने ये मोटरसाइकिलें झालावाड़, बारां और चित्तौड़गढ़ जिले से चोरी की थीं। अन्य वारदातों का खुलासा करने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन