{"_id":"64914738c3ace2dc650dde83","slug":"vehicle-stopped-after-overtaking-in-jaisalmer-then-miscreants-opened-fire-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जैसलमेर में ओवरटेक कर रुकवाई गाड़ी, फिर बदमाशों ने की फायरिंग, पुरानी रंजिश के चलते की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जैसलमेर में ओवरटेक कर रुकवाई गाड़ी, फिर बदमाशों ने की फायरिंग, पुरानी रंजिश के चलते की वारदात
Tue, 20 Jun 2023 11:59 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:59 AM IST
सार
जैसलमेर के रामगढ़ क्षेत्र में एक गाड़ी को ओवर टेक करके उसे रुकवाकर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना मोकला -सुलताना मार्ग की हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। रामगढ़ पुलिस टीमें गठित कर जांच में जुट गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आमतौर पर शांत कहे जाने वाले जिले जैसलमेर में अब अशांति के बादल मंडराने लगे हैं। बीते समय में ऐसी कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं, जो जैसलमेर जिले की छवि बिगाड़ रही हैं। ताजा मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग का है। घटना सोमवार शाम 4 बजे की बताई जा रही है। जब एक स्कॉर्पियो को बिना नंबर की गेटवे गाड़ी ने ओवर टेक कर रोका और उसमें से उतरे एक व्यक्ति ने फायर कर दिया। हमला होता देख स्कॉर्पियो चालक ने अपनी गाड़ी को थोड़ा पीछे लेकर भगा दी। उसके बाद हमलावर गेटवे गाड़ी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पीड़ित बाबूराम जाट निवासी मोहनगढ़ ने रामगढ़ थाने में केस दर्ज कराया है। बाबूराम ने अपनी शिकायत में बताया कि वे बलवीर पूनिया की माता की शोक सभा में शामिल होकर जैसलमेर से वापस पीटीएम जा रहे थे। मोकला से 10 किलोमीटर दूर सुल्ताना सडक मार्ग पर पीछे से आई गेटवे गाड़ी ने ओवर टेक कर रास्ता रोका। गेटवे गाड़ी से उतरे दीपेन्द्र सिंह निवासी अर्जुना ने उस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
हमला होते देख बाबूराम ने अपनी गाड़ी को पीछे कर भगाया। जिससे उसकी जान बच सकी। बाबूराम की रिपोर्ट पर रामगढ़ पुलिस ने दीपेन्द्र सिंह और 4-5 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में वारदात
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाबूराम जाट पर पुराने रंजिश के चलते हमला किया गया था। बाबूराम के रिश्तेदार भारमलराम के साथ दुकान के विवाद को लेकर दीपेन्द्र सिंह, पूर्ण सिंह, अमृत सिंह, जोगेन्द्र सिंह और जीतू सिंह द्वारा मारपीट की गई थी। जिसका केस मोहनगढ़ थाने में दर्ज है। उस मामले में 5 आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।