फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vegetable market traders caught a young man running a fake note of 500 rupees in Bharatpur

Rajasthan: भरतपुर में 500 रुपये का नकली नोट चलाते युवक को सब्जी मंडी व्यापारियों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

Mon, 22 May 2023 09:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 22 May 2023 09:30 PM IST
सार

भरतपुर में एक युवक को 500 रुपये का नकली नोट चलाते हुए गिरफ्तार किया गया है। तलाशी में उसके पास से दो और नकली नोट मिले।

विज्ञापन
Vegetable market traders caught a young man running a fake note of 500 rupees in Bharatpur
500 रुपए का नकली नोट और पकड़ा गया युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले के वैर उपखंड मुख्यालय  पर स्थित सब्जी मंडी में 500 के नकली नोट को चलाते युवक को आडतिया ने पकड़ लिया। जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार सुबह कस्बा वैर की मंडी में एक युवक ने सब्जी लेने के बाद 500 रुपए का नोट दिया। मुनीम ने नकली नोट की पहचान कर उस युवक को पकड़ लिया गया। इस दौरान  तलाशी में युवक के पास 2 और 500-500 के नकली नोट मिले। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिछले दिनों इसी दुकान पर कोई 500 रुपये का नकली दे गया था। जिसके बाद से दुकानदार और मुनीम 500 रुपये के नोट की काफी जांच पड़ताल के बाद नोट ले रहे थे। आज सोमवार को फिर से उसी दुकान पर युवक ने 500 का नकली नोट सब्जी खरीदने के बाद भुगतान के लिए दिया, तो वह पकड़ा गया। जिसके बाद व्यापारियों ने युवक को सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed