फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   vasundhra raje new team

वसुंधरा राजे ने घोषित की अपनी नई टीम

Mon, 04 Mar 2013 08:08 PM IST
जयपुर/ब्यूरो
जयपुर/ब्यूरो Updated Mon, 04 Mar 2013 08:08 PM IST
विज्ञापन
vasundhra raje new team

प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे ने सोमवार को राजस्थान भाजपा की नई टीम की घोषणा की।

विज्ञापन


राजे ने अपनी नई टीम में पूर्व अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के साथ 10 उपाध्यक्षों को शामिल करते हुए तीन महामंत्रियों की नियुक्ति की घोषणा की। वसुंधरा ने राजनीतिक संतुलन बनाए रखने का प्रयास किया है।

दस उपाध्यक्षों में अरुण चतुर्वेदी, ओंकार सिंह लखावत, नंदलाल मीणा, दिगम्बर सिंह, राव राजेन्द्र सिंह, अर्जुन मेघवाल, जसकोर मीणा, युनूस खान, सुमन श्रृंगी और भगवती झाला को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


वहीं कालीचरण सराफ, सतीश पूनियां और रामचरण बोहरा को महामंत्री बनाया गया है। राजे की नई टीम में हरि सिंह रावत सहित आठ को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

इनमें अनिता भदेल, अनिता गुर्जर, चंद्रकांता, लक्ष्मी नारायण बैरवा, सुनील कोठारी, पब्बाराम विश्नोई और जितेन्द्र मीणा शामिल हैं। विधायक अशोक परनामी को कोषाध्यक्ष, बीरू सिंह राठौड़ को कार्यालय सचिव जबकि भवानी सिंह राजावत, ज्योति किरण व कैलाश भट्ट को प्रवक्ता बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसुंधरा ने अपनी नई टीम में कई मोर्चो के अध्यक्षों को भी बदला है। सुमन शर्मा को भाजपा महिला मोर्चा, निर्मल कुमावत को भाजपा युवा मोर्चा, पूर्व विधायक अर्जुन मीणा को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, सांवरमल जाट को भाजपा किसान मोर्चा, सतीश चंदेल को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा और अमीन पठान को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed