{"_id":"64620eea27ff73170606cad6","slug":"vasundhara-vs-pilot-bhairosingh-shekhawat-also-had-cordial-relations-with-many-former-cm-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vasundhara vs Pilot: 'भैरोसिंह शेखावत के भी कई पूर्व CM से मधुर संबंध रहे, इसका मतलब यह नहीं कि वे मिले हुए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vasundhara vs Pilot: 'भैरोसिंह शेखावत के भी कई पूर्व CM से मधुर संबंध रहे, इसका मतलब यह नहीं कि वे मिले हुए थे
Mon, 15 May 2023 04:22 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 15 May 2023 04:22 PM IST
सार
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा, पूर्व उप राष्ट्रपति और राजस्थान सीएम रहे स्वर्गीय भैरो सिंह शेखावत उस वक्त बहुत आहत हुए, जब एक तरफ तो उनकी साल 1996 में क्लीवलैंड में हार्ट की सर्जरी हो रही थी। दूसरी ओर जयपुर में उनकी सरकार गिराने के लिए ऑपरेशन चल रहा था। हालांकि, कांग्रेस इसमें सफल नहीं हुई थी।
विज्ञापन
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वसुंधरा राजे ने कहा कि सभी दलों के राजनेताओं से भैरों सिंह के मधुर संबंध थे। पूर्व सीएम स्वर्गीय हरिदेव जोशी जब एसएमएस में भर्ती हुए, तब भैरों सिंह सीएम थे। वे जोशी के पास नियमित अस्पताल जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछते। चिकित्सकों को निर्देश देते थे। एक बार जोशी ने शेखावत से कहा, आपसे मिलना है, सीएमओ आ जाऊं? उन्होंने मना कर दिया था। लेकिन अगले आधे घंटे में वे जोशी जी के घर पहुंच गए। वसुंधरा राजे ने सीकर के खाचरियावास में स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत के जन शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए उद्बोधन में यह बात कही।
विज्ञापन
भैरों सिंह जी के जोशी से ही नहीं उनके पूर्व सीएम स्वर्गीय मोहनलाल सुखाडिया सहित कांग्रेस के कई नेताओं से मधुर संबंध थे। इसका अर्थ ये नहीं था कि वे आपस में मिले हुए थे, जब भी संगठन की बात आती। भैरों सिंह जी चट्टान की तरह उनके ख़िलाफ़ खड़े हो जाते थे।
विज्ञापन
कठिन समय में अपनों-परायों की पहचान होती है...
वसुंधरा राजे ने कहा कि मुझे झालावाड़ भेजने के निर्णय में भैरोसिंह जी की दूर दृष्टि थी। उन्हीं के कारण मुझे प्रदेश की पहली मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला। भैरोसिंह जी कहते थे कि कठिन समय में व्यक्ति तप करके तो निखरता ही है, उसे अपने-परायों की भी पहचान होती है।
विज्ञापन