{"_id":"e84d27f6-71f6-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"vasundhara-raje-takes-over-as-bjp-president-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसुंधरा राजे ने संभाली राजस्थान भाजपा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसुंधरा राजे ने संभाली राजस्थान भाजपा की कमान
जयपुर/एजेंसी
Updated Fri, 08 Feb 2013 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा की कमान संभाल ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी के हर एक व्यक्ति को अपने परिवार के सदस्य के रूप में साथ लेकर चलना चाहती हैं।
विज्ञापन
जयपुर में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजे ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बगैर पार्टी ठीक वैसी ही है जैसे जल बिन मछली। ऐसे में अगर हम साथ और एकजुट हैं तो हमारी मुश्किलें अपने-आप दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
नव नियुक्त नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, विपक्ष के उप नेता घनश्याम तिवाड़ी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी की मौजूदगी में राजे ने ‘एकजुट भाजपा, कांग्रेस लापता’ का नारा दिया।
विज्ञापन
इस मौक पर राजे ने भाजपा के संस्थापकों और वरिष्ठ नेताओं को याद किया और कहा कि उनके दिशा निर्देश पार्टी और हम सभी के लिए बहुमूल्य हैं। प्रदेश की सीएम रह चुकीं राजे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए मिलकर प्रयास करें।