फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   vasundhara raje take facebook class of minister

वसुंधरा राजे ने ली मंत्रियों की फेसबुक क्लास

Wed, 25 Dec 2013 10:35 AM IST
समीर शर्मा,जयपुर/अमर उजाला
समीर शर्मा,जयपुर/अमर उजाला Updated Wed, 25 Dec 2013 10:35 AM IST
विज्ञापन
vasundhara raje take facebook class of minister

राजस्थान की मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने मंत्रियों को फेसबुक का एक सबक पढ़ाया और विजन-2020 पेश किया। मुख्यमंत्री कार्यालय में राजस्थान विजन-2020 पेश करते समय राजे ने फेसबुक पर आई एक युवक की टिप्पणी का उल्लेख किया और कहा कि युवाओं को रोजगार चाहिए, मुफ्त लैपटॉप, चावल, साइकिल, स्कूटी या बिजली नहीं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रशांत शर्मा नाम के एक युवक ने फेसबुक पर टिप्पणी में कहा था कि आज स्वतंत्रता प्राप्ति के दिन देशवासियों के हाथों में कटोरा थमाकर भिखारी बनाए जाने की बात हो रही है, ताकि एक बार फिर इस देश की जनता को गुलाम बनाया जा सके। हमें भीख नहीं, रोजगार चाहिए। रोजगार दो या कुर्सी छोड़ो।
विज्ञापन


राजे ने मंत्रियों को इस टिप्पणी की जानकारी दी तथा निर्देश दिए कि यही सोच कर हम युवाओं की बेहतर शिक्षा व व्यावसयिक कौशल पर ध्यान देंगे। सरकार की प्राथमिकताओं में युवाओं के लिए रोजगार को सबसे अहम बताया और कहा कि 15 लाख युवाओं को रोजगार देने के वास्ते बेहतर शिक्षा व व्यावसायिक कौशल पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा और प्राथमिकता
पिछली सरकार की नकदी बांटने सहित अन्य योजनाएं केवल इस आधार पर बंद नहीं होंगी कि वे उनकी थीं। सभी की पूरी समीक्षा होगी। इनका पैसा आधारभूत क्षेत्र के विकास और युवाओं को रोजगार के लिए स्किल डवलपमेंट में खर्च होगा। राज्य का वित्तीय घाटा करीब 2007-08 में 1.75 प्रतिशत हो गया था।

लेकिन बीते पांच साल में यह बढ़ाकर 2013-14 के बजट प्रस्तावों के अनुसार करीब 2.48 प्रतिशत होना है। ऐसे में इसे अब फिर से कम करना है। राज्य पर कर्जभार बढ़कर करीब एक लाख 31 हजार करोड़ हो चला है।


बिजली कंपनियों का ऋ ण भार 3 गुणा हो चुका है। इसे कम करना। पिछले वर्षो में राज्य की औसत आर्थिक वृद्धि महज 6 प्रतिशत ही रही है। इसे 12 प्रतिशत करना है। सरकार की प्राथमिकता आधारभूत क्षेत्र, विद्युत, सिंचाई व सड़क होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed