{"_id":"6455cb38baa9180072037cc3","slug":"vasundhara-raje-reached-jhalawar-for-the-mass-marriage-conference-of-gurjar-samaj-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhalawar: गुर्जर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचीं वसुंधरा राजे, बोलीं- मैं तो समधन हूं, कैसे नहीं आती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhalawar: गुर्जर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचीं वसुंधरा राजे, बोलीं- मैं तो समधन हूं, कैसे नहीं आती
Sat, 06 May 2023 09:06 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 06 May 2023 09:06 AM IST
सार
झालावाड़ में गुर्जर और गोस्वामी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पहुंचीं। वहां लोगों अपनी सरकार में किए गए कार्यों को याद दिलाया।
विज्ञापन
सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचीं वसुंधरा राजे
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झालावाड़ में पूर्व सीएम ने कहा कि आज भी समाज में महिला और पुरुष में उतनी समानता नहीं है, जितनी होनी चाहिए। आज भी छोटे गांवों में बच्चों की पढ़ाई पर तो ध्यान दिया जाता है, पर बच्चियों की पढ़ाई पर उतना नहीं। इसलिए अब आवश्यक है कि सामूहिक विवाह सम्मेलन जैसी अच्छी पहल के साथ समाज के लोग बालिका शिक्षा के लिए भी प्रोत्साहन शिविर लगाएं, जिससे कि हमारा संपूर्ण समाज शिक्षित हो सके।
विज्ञापन
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे शुक्रवार को झालावाड़ में गुर्जर और गोस्वामी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि तीन दशक पहले जब वे हाड़ौती आई थीं, तब हालत कुछ अलग थे। आज कुछ अलग हैं। खास कर उस वक्त के झालावाड़ और आज के झालावाड़ में बड़ा अंतर है। राजे ने कहा कि इन दशकों में झालावाड़ कई बड़े परिवर्तनों का गवाह बना। अब तो यहां हवाई जहाज तक उतर रहें हैं। उस झालावाड़ में जहां नदी-नालों के कारण अधिकतर समय आवागमन बाधित रहा करता था। आज उसी झालावाड़ के चारो तरफ़ सरसराती-चमचमाती चौड़ी-चौड़ी सड़कें भी दिखाई दे रही हैं। यह सब यहां के लोगों की मेहनत, आशीर्वाद और सहयोग का कमाल है।
विज्ञापन
यह प्रतिफल हमारी टीम का है
वसुंधरा राजे ने कहा कि एक वक्त वो भी था, जब इलाज के लिए दौड़-दौड़ कर यहां के लोगों को कोटा जाना पड़ता था, लेकिन आज यहां मेडिकल कॉलेज है। सालों से सिंचाई के लिए तरस रहे यहां के किसानों के लिए आज कई सिंचाई परियोजनाएं हैं। उद्योग धंधे हैं। शिक्षा के लिए बड़ी-बड़ी संस्थाएं हैं। पर्याप्त आधारभूत संरचनाएं हैं। यह प्रतिफल हमारी टीम का है।
विज्ञापन
मैं तो गुर्जर समाज की समधन हूं कैसे नहीं आती?
पूर्व सीएम ने कहा कि गुर्जर समाज के इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुझे आना ही था। समधन जो हूं इस समाज की। उन्होंने कहा कि न गुर्जर समाज मुझ से अलग हो सकता है और न मैं। हम एक दूजे के साथ मजबूत डोर से बंधे हुए हैं और मैं तो वैसे भी 36 की 36 कौम को साथ लेकर चलती हूं। हमारे प्रधानमंत्री जी का मंत्र है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। हम इसे लेकर ही आगे बढ़ रहे हैं।
वसुंधरा राजे के साथ ये नेता मौजूद
सांसद दुष्यंत सिंह,जन अभाव अभियोग समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री कृष्ण पाटीदार,आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष श्याम शर्मा, विधायक कालू राम मेघवाल, गोविन्द रानीपुरिया, प्रभारी संगठन छगन माहुर, जिला अध्यक्ष भाजपा संजय ताऊ इस दौरान वसुंधरा राजे के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे।