{"_id":"d21e238e9fe888ea7d6080ffa68e8f31","slug":"vasundhara-raje-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता से सुझाव मांग रही हैं वसुंधरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता से सुझाव मांग रही हैं वसुंधरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 23 May 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान सरकार इस बार राज्य का बजट बनाने के लिए जनता से सुझाव मांग रही है। वसुंधरा सरकार ने इसके लिए बाकायदा एक विज्ञपति जारी की है।
राजस्थान के वित्त मंत्रालय की वेबसाइट पर एक प्रफॉर्मा उपलब्ध है जहां कोई भी व्यक्ति 500 शब्दों में अपना सुझाव सीधे सरकार को भेज सकता है।
राजस्थान में ऐसा प्रयोग पहली बार किया गया है। देखना ये होगा कि कितने लोग इस माध्यम से सरकार को सुझाव देंगे? साथ ही देखने वाली बात ये भी होगी कि सरकार इनमें से कितने सुझावों का चयन करेगी।
वित्त विभाग के विशेष सचिव (बजट) सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत जो भी सुझाव आएंगे, उन्हें सम्बन्घित विभागों को भेजा जाएगा और राय मांगी जाएगी।
उन्होंने बताया कि जो सुझाव अच्छे होंगे उन्हें बजय में भी शामिल किया जा सकता है।