{"_id":"bf4a55ce4da1b78856c67188d55fe6f0","slug":"vasundhara-raje-help-injurd-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायलों की मदद को वसुंधरा ने रोका काफिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायलों की मदद को वसुंधरा ने रोका काफिला
एजेंसी/जयपुर
Updated Sat, 28 Jun 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बृहस्पतिवार को रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त तीन मोटरसाइकिल सवारों की मदद करने के लिए अपने काफिले को रुकवा दिया।
विज्ञापन
यह घटना श्रीगंगानगर से करीब 13 किमी दूर लालगढ़-जातन के पास की है।
हालांकि तीन घायलों में से दो की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई।
एक निजी न्यूज चैनल की वैन ने इन तीनों को टक्कर मार दी थी।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अधिकारियों के मुताबिक राजे ने घटना स्थल पर अपनी गाड़ी रुकवाई और स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने का भी निर्देश दिया।