{"_id":"6298d7647457f2542862f35b","slug":"vasundhara-raje-appeal-to-congress-mlas-to-make-bjp-candidate-win-rajya-sabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajya Sabha Elections: मैडम इज बैक! अचानक सक्रिय हुईं वसुंधरा, कांग्रेस विधायकों से कहा- भाजपा प्रत्याशी को जिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajya Sabha Elections: मैडम इज बैक! अचानक सक्रिय हुईं वसुंधरा, कांग्रेस विधायकों से कहा- भाजपा प्रत्याशी को जिताएं
Thu, 02 Jun 2022 08:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 02 Jun 2022 08:59 PM IST
सार
कांग्रेस विधायकों की बाड़ेबंदी के बीच वसुंधरा राजे ने एक वीडियो संदेश जारी कर विरोधी विधायकों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोटिंग करने की अपील की है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में राज्यसभा की चौथी सीट के चुनाव दिलचस्प हो गए हैं। चार सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस ने तीन और भाजपा ने दो उम्मीदवार उतारे हैं, जिससे 10 जून को वोटिंग से ही तय होगा कि कौन चार लोग राजस्थान से बुजुर्गों के सदन पहुंचते हैं। कांग्रेस विधायकों की बाड़ेबंदी के बीच भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने वीडियो संदेश जारी कर विरोधी विधायकों से पार्टीलाइन से ऊपर उठकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोटिंग करने की अपील की है।
विज्ञापन
वसुंधरा के इस वीडियो मैसेज से लग रहा है कि भाजपा में अचानक कुछ बदलाव हुआ है। जो राजे अब तक राज्यसभा चुनावों से दूर नजर आ रही थी, वह एकाएक सक्रिय हुई हैं। पिछले महीने जयपुर में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में मुद्दा उठा था कि राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ेगी। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके समर्थकों की नाराजगी की बातें भी सामने आई थी। अब कहा जा रहा है कि वसुंधरा राजे को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने सक्रिय किया है।
विज्ञापन
भाजपा के उम्मीदवार घनश्याम तिवाड़ी की जीत तय है। ऐसे में वसुंधरा अपने पारिवारिक मित्र सुभाष चंद्रा की जीत के लिए प्रयास कर रही हैं। वसुंधरा ने वीडियो संदेश जारी कर महाराणा प्रताप की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। साथ ही प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को आड़े हाथों लिया। साथ ही सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि हर विधायक के पीछे एक पुलिस की गाड़ी लगाई गई है। उस विधायक के मूवमेंट को ट्रैक किया जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। वसुंधरा ने यह भी कहा कि सभी विधायक अपनी पार्टीलाइन से ऊपर उठकर हमारे उम्मीदवार को वोट देंगे।
विज्ञापन
वसुंधरा के बयान के राजनीतिक मायने
वसुंधरा के बयान के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। यह बताया जा रहा है कि वसुंधरा ने एक वीडियो संदेश से दो निशाने साधे हैं। पहला तो यह जता दिया कि पार्टी में गुटबाजी नहीं है और एकजुटता के साथ पार्टी राज्यसभा चुनाव लड़ रही है। दूसरा, भाजपा के उन विधायकों को भी संदेश साफ कर दिया जो उनके कहने पर चल रहे हैं। अगर राज्यसभा में पार्टी को दो सीटें मिलती हैं तो इसका श्रेय निश्चित तौर पर वसुंधरा को ही मिलेगा।