फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vasundhara cabinet expanded.

वसुंधरा टीम का विस्तार, 15 नए मंत्री शामिल

Mon, 27 Oct 2014 09:28 PM IST
Updated Mon, 27 Oct 2014 09:28 PM IST
विज्ञापन
Vasundhara cabinet expanded.

राजस्थान में महीनों से चल रही मंत्रीमण्डल विस्तार की चर्चाओं पर सोमवार को विराम लग गया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस कार्यकाल में पहली बार अपनी टीम का विस्तार किया और 15 नए मंत्री शामिल कर लिए।

विज्ञापन


इनमें से चार कैबिनेट, 6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 5 राज्यमंत्री घोषित किए। छह विधायक पहली बार मंत्री पद संभालेंगे। मंत्रीमंडल विस्तार में जातिगत समीकरण का थोड़ा ध्यान रखा है, लेकिन क्षेत्रीय समीकरण गड़बड़ाए से लग रहे हैं।
विज्ञापन


इधर, स्वयं सेवक संघ की खास नहीं चल पाई। संघ पृष्ठभूमि से मात्र एक को जगह मिली। राज्यपाल कल्याण सिंह ने सभी को राजभवन परिसर में शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद अब वसुंधरा टीम में कुल मंत्रियों की संख्या 25 हो गई है। समारोह के दौरान राज्यपाल ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद से ही राजस्थान में मंत्रीमण्डल विस्तार का इंतजार था, लेकिन भाजपा आलाकमान की हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनावी व्यस्तता के कारण वसुंधरा राजे को समय नहीं मिल पा रहा था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट भी वसुंधरा राजे को उनकी अधूरी टीम के लिए बार-बार घेर रहे थे। उप चुनाव में भी परिणाम भाजपा के खिलाफ आए थे। उप चुनाव में चार में से तीन सीटें कांग्रेस के खाते में गई थी। जबकि भाजपा को विधानसभा और लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल हुई थी।

जातिगत समीकरण साधने की कोशिश
वसुंधरा राजे ने अपनी टीम के विस्तार में जातिगत समीकरणों का ध्यान रखने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने जाट समाज और दलित समाज से तीन-तीन विधायकों को जगह दी।

जाट समाज से डॉ. राम प्रताप, अमराराम व कृष्णेन्द्र कौर दीपा को और दलित वर्ग से अनीता भदेल, बाबूलाल वर्मा व अर्जुन गर्ग को जगह दी है। राजपूत समाज से राजपाल सिंह शेखावत व पुष्पेन्द्र सिंह, पिछड़ा वर्ग से सुरेन्द्र गोयल व ओटाराम देवासी तथा ब्राह्मण समाज से राजकुमार रिणवा, वैश्य समाज से किरण माहेश्वरी, सिंधी समाज से वासुदेव देवनानी और सिख से सुरेन्द्र पाल टीटी को शामिल किया गया है।

क्षेत्रीय समीकरणों में हाड़ौती, पूर्वी राजस्थान और शेखावाटी को अनदेखा गया है। जयपुर, अजमेर, बीकानेर व जोधपुर सम्भागों को अच्छा प्रतिनिधित्व मिला है। वासूदेव देवानानी संघ पृष्णभूमि से माने जाते हैं और उन्होंने संस्कृत में शपथ ली। इधर, वसुंधरा ने अपने विस्तार में तीन महिलाओं को भी जगह दी, जिसमें से एक कैबिनेट मंत्री हैं।

कुछ को नहीं मिला मौका

Vasundhara cabinet expanded.

इस विस्तार को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी और नरपत सिंह राजवी का नाम बार-बार सभी की चर्चा में आ रहा था। दोनों ही पिछली वसुंधरा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे, लेकिन उसी कार्यकाल में दोनों ही नेताओं से वसुंधरा का अनबन सभी के सामने खुलकर सामने आ गई थी। नरपत सिंह राजवी पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के दामाद हैं।

ऐसे में वसुंधरा राजे ने दोनों को ही अपनी टीम में शामिल नहीं किया और दोनों ही समारोह से नदारद रहे। वसुंधरा ने इस विस्तार को देखकर लग रहा है कि योग्यता के आधार के बजाय उन्होंने अपने करीबियों को अपने करीब रखने का प्रयास किया है।

संगठन में पद होंगे खाली
मंत्रीमण्डल विस्तार में वसुंधरा टीम में शामिल हुए सदस्यों को भाजपा के एक व्यक्ति एक पद के सूत्र के तहत अब संगठन के पदों से इस्तीफे देने होंगे। अब राष्ट्रीय स्तर पर किरण माहेश्वरी को उपाध्यक्ष पद से तथा प्रदेश स्तर पर अनीता भदेल को उपाध्यक्ष व बाबू लाल वर्मा को प्रदेश महामंत्री पद से इस्तीफा देना होगा।

मंत्रीमंडल विस्तार के बाद राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि, "हमने अच्छी टीम तैयार की है और अब जनता के कामों को तेजी से निपटाया जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed