{"_id":"641d2378365d761a4906df97","slug":"varun-avatar-jhulelal-birth-anniversary-celebrated-with-enthusiasm-in-sirohi-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: सिंधी समाज ने मनाया वरुण अवतार झूलेलाल जन्मोत्सव, शोभायात्रा निकाल नक्की झील में प्रवाण की ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: सिंधी समाज ने मनाया वरुण अवतार झूलेलाल जन्मोत्सव, शोभायात्रा निकाल नक्की झील में प्रवाण की ज्योति
Fri, 24 Mar 2023 02:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 24 Mar 2023 02:24 PM IST
सार
माउंट आबू में शिवाजी मार्ग स्थित झूलेलाल मंदिर में से बैराणा साहिब की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के बाद नक्की झील में पूजन करके ज्योति प्रवाण की गई।
विज्ञापन
झूलेलाल जन्मोत्सव
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
माउंट आबू में शिवाजी मार्ग स्थित झूलेलाल मंदिर में शहर की सिंधी पंचायत ने हर्षोउल्लास से झूलेलाल जन्मोत्सव मनाया। शाम के झूले लाल मंदिर से बैराणा साहिब की शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर सिंधी समाज के लोग नगर परिक्रमा करते झूमते-नाचते दिखे। आकर्षक वेशभूषा में सज-धज कर आईं महिला व बच्चे पूरी शोभायात्रा में झूमते-नाचते रहे। अपने समाज के सबसे कर्णप्रिय गीत "आयो लाल झूले लाल" पर लोगों ने जमकर सामूहिक नृत्य भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें पश्चात नक्की झील पर सिंधी समाज के महिला पुरुषों ने झूलेलाल की आरती करते हुए ज्योति प्रवाण की। इस अवसर के लिए प्रातः काल से सिंधी समाज के अध्यक्ष मुकेश लालवानी, कमलेश पेशवानी,आनन्द सिंह, वासुदेव कलवानी, सहित अन्य सदस्यों ने वरुण अवतार झूलेलाल जन्मोत्सव की तैयारियों में लगे रहे।
विज्ञापन