वाड्रा ने खरीदी थी 2500 बीघा जमीन, कांग्रेस घिरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक हार से चित हुई कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए लडख़ड़ाते हुए खड़ी ही हो पाई थी कि एक झटका और लग गया।
बीकानेर कलक्टर ने राजस्थान सरकार को सौंपी जांच रिपोर्ट में कांग्रेस की राष्ट्रीय सोनिया गांधी के दामाद रोबर्ट वाड्रा की अकेले बीकानेर जिले में 2500 बीघा से अधिक जमीन का खुलासा हुआ है।
इस मामले को लेकर राजस्थान की राजनीति में हलचल मची हुई है, वहीं भाजपा को कांग्रेस को घेरने के लिए उसके खिलाफ एक और ठोस मुद्दा मिल गया है।
चुनाव प्रचार में भाजपा की ओर से इस मुद्दे को और तेजी से उठाया जा रहा है और इस प्रकरण में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की भी बात की जा रही है।
गहलोत सरकार की मिलीभगत
पत्र में लिखा था कि केन्द्र और राज्य सरकार ने पहले वाड्रा को जमीनें खरीदने का मौका दिया और जब जमीनें खरीद ली गईं, तब पश्चिमी राजस्थान में सौर ऊर्जा हब तैयार करने की परियोजना की घोषणा की।
इस घटना से बीकानेर जिले के किसान अपने-आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। पत्र के आधार पर राजे ने सभी जिला कलक्टरों को जांच के आदेश दे दिए थे।
वाड्रा की 5 कम्पनियों ने की खरीद-फरोख्त
रिपोर्ट के अनुसार राबर्ट वाड्रा की रियल स्टेट बिजनेस से जुड़ी कम्पनियों मैसर्स स्काई लाइट रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड, नॉर्थ इंडिया आईटी पाक्र्स प्राइवेट लिमिटेड, ब्लू ब्रीज ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड, स्काई लाइट हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड तथा रीयल अर्थ एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड में भागीदारी है।
इन कम्पनियों के जरिए बीकानेर जिले में 2503 बीघा (633 हेक्टेयर) जमीन किसानों से खरीदी है। इसमें से 1124 बीघा (284 हेक्टेयर) जमीन बेची जा चुकी है।
सूत्रों ने बताया कि आधी से भी कम जमीन बेचकर ही कहीं अधिक मुनाफा अब तक कमाया जा चुका है।
सही साबित हुए आरोप
कलक्टर की रिपोर्ट में हमारे आरोप सही साबित हुए हैं। हां, इस मुद्दे को भाजपा उठा रही है, लेकिन स्थानीय मुद्दा होने के कारण इसे और भी तेजी से उठाया जाएगा। दोषियों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-अर्जुनलाल मेघवाल, बीकानेर सांसद और भाजपा प्रत्याशी
कम्पनी------------------------------------जमीन खरीदी--------------------जमीन बेची
स्काई लाइट रियलिटी प्रा.लि.---------------541 बीघा-------------------------248 बीघा
नॉर्थ इंडिया आईटी पाक्र्स प्रा.लि.------------525 बीघा-----------------------260 बीघा
ब्लू ब्रीज ट्रेडिंग प्रा.लि.-----------------------499 बीघा----------------------266 बीघा
स्काई लाइट हॉस्पिटेलिटी प्रा.लि.-------------555 बीघा----------------------245 बीघा
रीयल अर्थ एस्टेट प्रा.लि.---------------------382 बीघा-----------------------104 बीघा