{"_id":"56f523fd4f1c1bf56af14d2e","slug":"uttarkhand-mla-celebrated-holi-and-travel-pushkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के विधायकों ने जयपुर में खेली होली, घूमा पुष्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के विधायकों ने जयपुर में खेली होली, घूमा पुष्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर।
Updated Fri, 25 Mar 2016 05:11 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के विधायकों ने जयपुर में खेली होली, घूमा पुष्कर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के विधायकों ने बाड़ाबंदी के दौरान आपस में जयपुर में होली खेली और पुष्कर भ्रमण किया। उत्तराखंड के सियासी संकट की सियासत जयपुर में हो रही है। उत्तराखंड के विधायक पुष्कर से शुक्रवार शाम जयपुर के अजमेर रोड स्थित निजी होटल पहुंचे। मुख्यमंत्री हरीश रावत सरकार संकट में है, 28 मार्च को रावत को अपना बहुमत सिद्ध करना है। विधायकों की रविवार को लौटने की सम्भावना है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के भाजपा के 27 विधायक होली से पहले ही बुधवा को जयपुर के निजी होटल में डेरा डाल चुके थे। इन विधायकों ने ढोल-चंग के साथ जमकर होली खेली। इस दौरान राजस्थान भाजपा के नेता भी शामिल हुए। उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के नेतृत्व में सभी विधायक पुष्कर पहुंचे और ब्रह्मा मंदिर में देर्शन किए।
विज्ञापन
विधायकों में हरवंश कपूर, गणेश जोशी, प्रेम चंद्र अग्रवाल, पुष्कर सिंह धामी, तीरथ सिंह रावत, बंशीधर भगत, विशन सिंह चुफाल, मदन कौशिक, हरभजन सिंह चीमा, सहदेव पुंडीर शामिल हैं। पुष्कर से पहले जयपुर में ये सभी विधायक गोविंद देव मंदिर, मोतीडूंगरी गणेश मंदिर, चांदी की टकसाल गुरुद्वारे भी देख चके हैं।
विज्ञापन
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कीरत सिंह रावत के साथ विधायकों ने बताया कि उत्तराखंड में हरीश रावत विफल रहे और जनता उनके शासन से मुक्ति चाहती है। भाजपा विधायकों के जयपुर पहुंचने से एक दिन पहले बसपा और कांग्रेस के नौ बागी विधायक आमेर में एक भाजपा नेता के फार्म हाउस पर ठहरे थे।