{"_id":"5bf6c5d7bdec2241bf449340","slug":"us-president-donald-trump-s-son-in-law-jared-kushner-reach-jaisalmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के दामाद कुशनर विवाह समारोह में भाग लेने जैसलमेर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रंप के दामाद कुशनर विवाह समारोह में भाग लेने जैसलमेर पहुंचे
भाषा, जैसलमेर
Updated Thu, 22 Nov 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Twitter
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर एक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए गुरूवार को जैसेलमेर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक :सीआईडी: राजीव दत्ता ने 'भाषा' को बताया कि जेरेड अपने दोस्त के विवाह में शामिल होने विशेष विमान से जैसलमेर पहुंचे । उनके साथ उनकी पत्नी इवांका ट्रंप नहीं आई हैं ।
जैसलमेर के कलेक्टर ओ पी कसेरा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अमेरिकी मेहमान एक विवाह समारोह में भाग लेने आ रहे हैं। उनकी 22 से 25 नवम्बर के दौरान यात्रा को देखते हुए शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति के दामाद की निजी यात्रा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल और अत्याधुनिक हथियारों के साथ प्रशिक्षित कंमाडो तैनात किये गए हैं।