{"_id":"6bbd8b8d8aa82d8c07101295492ed7e2","slug":"uproar-in-assembly-on-charges-by-bjp-legislator","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता प्रतिपक्ष पर बीजेपी विधायक के आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता प्रतिपक्ष पर बीजेपी विधायक के आरोप, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Sat, 26 Jul 2014 05:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा में भाजपा विधायक की ओर से नेता प्रतिपक्ष पर लगाए एक आरोप के कारण शनिवार को जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
भाजपा विधायक मदन राठौड़ ने नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी पर आरोप लगाया कि वे विधानसभा में अपराधियों को लाते हैं और अपने चैम्बर में भी बैठाते हैं। साथ ही, सदन में बीकानेर में हुई गैंगवार पर पक्ष-विपक्ष में तीखी नोकझोंक हुई।
विधानसभा में राठौड़ ने एक फोटो दिखाते हुए डूडी पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया, जिससे कांग्रेस विधायक वेल में आ गए।
राठौड़ ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष अपनी गाड़ी से पासा एक्ट के अपराधी रामचंद्र लखेरी को विधानसभा लेकर आते हैं और अपने चैंबर में बैठाते हैं।
बाद में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को बोलने की अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया। डूडी ने कहा कि बोलने का मौका न देकर स्पीकर विपक्ष के साथ अन्याय कर रहे हैं।
विज्ञापन