फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Unique Sculpture Park established in Bikaner House, New Delhi

Jaipur: नई दिल्ली में स्थापित हुआ अनोखा स्कल्पचर पार्क, मुख्य सचिव बोलीं- अपनी जड़ों से जुड़े रहने का अनूठा मौका

Mon, 06 Feb 2023 08:02 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 06 Feb 2023 08:02 AM IST
सार

नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आधुनिक एवं समकालीन कला और संस्कृति की झलक लिए हुए स्कल्पचर पार्क का उद्घाटन रविवार पांच फरवरी को राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने किया।

विज्ञापन
Unique Sculpture Park established in Bikaner House, New Delhi
स्कल्पचर पार्क - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नई दिल्ली के बीकानेर हाउस को राजधानी में कल्चरल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम उठाते हुए इसके परिसर में स्कल्पचर पार्क स्थापित किया गया है। परंपरागत कला संस्कृति से सराबोर बीकानेर हाउस में आधुनिक एवं समकालीन कला और संस्कृति की झलक लिए हुए स्कल्पचर पार्क का उद्घाटन रविवार पांच फरवरी को राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने किया।

विज्ञापन


इस मौके पर शर्मा ने कहा कि मुझे खुशी है कि इंडिया आर्ट फेयर के दौरान इस स्कल्पचर पार्क की नींव रखी गई और इसके उद्घाटन का सौभाग्य मुझे मिला। बीकानेर हाउस में स्कल्पचर पार्क की शुरुआत के साथ ही कला, साहित्य, संस्कृति और विरासत से जुड़े मुद्दों पर प्रतिष्ठित हस्तियों के सान्निध्य में ‘बीकानेर हाउस डायलॉग्स’ का आरंभ होना एक अनूठी पहल है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के जरिए युवा कलाकारों द्वारा समकालीन कला का प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, वरिष्ठ कलाकारों को स्कल्पचर पार्क द्वारा स्थापत्य कला को पहचानने तथा अपनी जड़ों से जुड़े रहने का मौका प्राप्त हो रहा है। उन्होंने स्कल्पचर पार्क में भाग ले रहे सभी ‘गैलरिस्ट’,‘आर्टिस्ट’ और बीकानेर हाउस की टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे विरासत को संवारने एवं बढ़ाने में कोई कमी नहीं रखेंगे तथा इसी प्रकार नई पहल करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर दिल्ली में राज्य की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्य आवासीय आयुक्त शुभ्रा सिंह ने बताया कि इस स्कल्पचर पार्क में नामचीन एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मूर्तिकारों ने हिस्सा लेकर इस पार्क को सफल बनाने में अपना योगदान दिया है।
 

Unique Sculpture Park established in Bikaner House, New Delhi
स्कल्पचर पार्क - फोटो : Amar Ujala Digital
कला साहित्य के भविष्य की दिशा का निर्धारण
वहीं, आवासीय आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इंडिया आर्ट फेयर’ और बीकानेर हाउस के तत्वावधान में युवा पीढ़ी की बड़े पैमाने पर भागीदारी सुनिश्चित हो रही है और इससे कला साहित्य के भविष्य की दिशा का निर्धारण भी हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह स्कल्पचर पार्क राजस्थानी कला, संस्कृति और विरासत को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय ख्याति से जोड़ेगा। पार्क के पहले एडिशन में देश-दुनिया के विख्यात और उभरते कलाकारों की कलाकृतियों/मूर्तियों को प्रदर्शित किया गया है। बीकानेर हाउस का यह स्कल्पचर पार्क राजधानी में अपनी तरह का पहला स्कल्पचर पार्क है, जो आधुनिक व समकालीन आर्ट वर्क को प्लेटफार्म देने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

 

Unique Sculpture Park established in Bikaner House, New Delhi
स्कल्पचर पार्क में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : Amar Ujala Digital
यह कलाकृतियां हो रहीं प्रदर्शित
स्कल्पचर पार्क में अखिल चंद दास का 'मोंक', तपस विश्वास का 'बनारस घाट', सतीश गुजराल का 'द टैªनिटी', के.एस. राधाकृष्णन की 'एयर बाउंड माया ऑन द मूव' टूटू पटनायक का 'ट्री', धनंजय सिंह की 'फेसेस-2', राम कुमार मन्ना का 'गणेश', नीरज गुप्ता का 'बिटविन हेवन एंड अर्थ', तपस विश्वास का 'थ्री गर्ल्स', सीमा कोहली की 'सरस्वती' और सुदीप रॉय की '12.40 पी.एम.' सहित कई महत्वपूर्ण कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है।

इस मौके पर भारत सरकार के विभिन्न विभागों के सचिव और कई देशों के राजदूत, कला जगत से जुड़े हुए प्रसिद्ध कलाकार और हस्तियों सहित राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed