{"_id":"62d8218da8e4216e455fd284","slug":"union-minister-shekhawat-attacked-cm-gehlot-jaipur-viral-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: वोट बैंक से पहले शांति-सौहार्द की चिंता करें कांग्रेसी, वायरल वीडियो पर बोले केंद्रीय मंत्री शेखावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: वोट बैंक से पहले शांति-सौहार्द की चिंता करें कांग्रेसी, वायरल वीडियो पर बोले केंद्रीय मंत्री शेखावत
Wed, 20 Jul 2022 09:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 20 Jul 2022 09:08 PM IST
सार
सालभर पहले जयपुर के घाटगेट में दहशत फैलाता वीडियो बनाया गया था। पुलिस ने मामूली कार्रवाई करते हुए मामला रफा-दफा कर दिया। वीडियो से फैलते जहर को रोकने की कोशिश नहीं की गई।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के धमकी भरे वायरल वीडियो के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, कांग्रेसियों को वोट बैंक से पहले समाज में शांति और सौहार्द की चिंता करनी चाहिए।
विज्ञापन
बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर शेखावत ने कहा, जयपुर के घाटगेट में सालभर पहले दहशत फैलाता वीडियो बनाया गया था। मामूली कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला रफा-दफा कर दिया। वीडियो से फैलते जहर को रोकने की कोशिश नहीं की गई।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते साजिश की मंशा से यह वीडियो फिर वायरल किया जाने लगा। उन्होंने कहा, संज्ञान में आते ही मैंने इस पर आपत्ति जताई। कारण यह भी था कि कांग्रेसी उछल-उछल कर दावे कर रहे थे कि वीडियो पुराना है और कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा, अब वीडियो बनाने वाले 3 आरोपियों की गिरफ्तारी से स्पष्ट होता है कि पुलिस को गंभीरता का अहसास हुआ है। कांग्रेसी जिसे पुरानी बातकर खारिज करना चाह रहे थे, वह सद्भाव बिगाड़ने का षड्यंत्र भी हो सकता है। कांग्रेसियों को वोट बैंक से पहले समाज में शांति और सौहार्द की चिंता करनी चाहिए।